फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   People are angry due to waterlogging in Premnagar Colony

Ambala News: प्रेमनगर कॉलोनी में जलभराव होने से लोगों में रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
People are angry due to waterlogging in Premnagar Colony
बराड़ा। रेलवे फ्लाईओवर के नीचे बनी प्रेमनगर कॉलोनी में बारिश के कारण जलभराव हो गया। जिससे स्थानीय लोगों में रोष है। उन्होंने नगरपालिका प्रशासन से मांग की कि यहां पानी निकासी का प्रबंध करने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी वासी कमल बराड़ा, अमरनाथ, रजवंत सिंह, बलराम, कांता, रजनी देवी, राजरानी, सुमन रानी, बिमला रानी ने बताया कि बराड़ा का सारा पानी शनि मंदिर से होते हुए रेलवे पुलिया के नीचे से उनकी कॉलोनी में आता है, लेकिन उसके बाद पानी की निकासी का कोई रास्ता न होने के कारण पानी यहीं रुक जाता है। इससे पानी उनके घरों में जमा हो जाता है। जिससे उनका सामान भी खराब हो रहा है। उन्होंने बताया कि जलभराव से गलियां भी जलमग्र हो गई हैं। जिस दिन से बारिश शुरू हुई है, तभी से उनके पूरी कॉलोनी में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने बताया कि अपनी जमा पूंजी लगाकर उन्होंने यहां घर बनाए थे, लेकिन निकासी न होने के कारण उन्हें काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

कमल बराड़़ा ने बताया कि यह कॉलोनी वार्ड-14 और वार्ड-12 के अधीन आती है। इस कॉलोनी में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से नामचर्चा घर के पास से रास्ता आता है जोकि जलमग्र है। इसके अलावा यहां के लिए एक रास्ता अनाजमंडी की तरफ से आता था, जो मंडी प्रशासन की ओर से बंद कर दिया गया है। इस रास्ते को बंद करने के कारण पूरी कॉलोनी को भारी परेशानी हो रही है, क्योंकि यह रास्ता बाजार में निकलता है और ओवरब्रिज की तरफ से आने वाले रास्ते पर पानी के कारण इसी रास्ते का प्रयोग होता था। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि रेलवे पुलिया के नीचे की तरफ से जो पानी आता है, उसे आगे की तरफ निकाला जाए ताकि यह कॉलोनी जलभराव की स्थिति से बच सके। इसके अलावा अनाजमंडी की तरफ जाने वाले रास्ते को खोला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
वर्जन

प्रेमनगर कॉलोनी में पानी निकासी के प्रबंध किए जा रहे हैं। अर्थमूविंग मशीन भेजकर निकासी करवाई गई है। यहां से पानी निकासी का स्थाई प्रबंध किया जाएगा। इसके अलावा मंडी प्रशासन और आढ़तियों से बातचीत करके रास्ता खुलवाने की कोशिश की जा रही है।
रजत मलिक, चेयरमैन, नगर पालिका बराड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed