फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   People agitated over undeclared cuts, picketing and sloganeering

Ambala News: अघोषित कटों पर भड़के लोग, धरना और नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
People agitated over undeclared cuts, picketing and sloganeering
बिजली कटों को लेकर प्रदर्शन करते हुए किसान व अन्य लोग
नारायणगढ़। आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों ने बिजली के घोषित अघोषित कटों से परेशान होकर शनिवार की रात पॉवर हाउस पहुंचकर घंटों प्रदर्शन किया। इसके साथ ही विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में किसान और आम लोग भी शामिल थे। इस दौरान बिजली सप्लाई भी बाधित रही। एचवीपीएन के एसडीओ मौके पर पहुंचे और फिर उन्होंने निगम के कार्यकारी अभियंता से प्रदर्शनकारी ग्रामीणों की बात कराई। अधिकारियों की ओर से बिजली आपूर्ति में सुधार के ठोस आश्वासन के बाद ही आधी रात को ग्रामीण घरों को लौटे।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार की रात जोली पाॅवर हाउस से जुड़े गांवों भूखड़ी, सुरगल , ठरवा,शाहपुर, जोली फतेहपुर और हसनपुर गांवों के सैकड़ों लोगों ने हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के जोली में लगे 66 केवी सब स्टेशन पहुंचकर बिजली आपूर्ति के लिए रोष जताया था। ग्रामीणों का कहना था कि पिछले कई दिनों से बार-बार के कटों से वे परेशान हो गए हैं न तो घरों में बिजली की सही आपूर्ति हो रही है न ही ट्यूबवेल पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान निसार पर होने के कारण परेशानी

किसानों का कहना था कि इस समय धान की फसल निसार पर है, इस समय सिंचाई की बेहद जरूरत है। बार बार लगने वाले कटों से एक तरफ तो सिंचाई नहीं हो पा रही। दूसरी बार कटों से ट्यूबवेल भी खराब होने का अंदेशा बना रहता है। इस दौरान फीडर भी बंद कर दिया गया और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed