फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Pension's update will be on SMS

एमएमएस पर मिलेगा पेंशन का अपडेट

Tue, 23 Feb 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Tue, 23 Feb 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल अपने पेंशनर्स को अब एक और खास सुविधा देने जा रहा है। पेंशनर्स को अब अपने पेंशन संबंधी केसों के लिए दफ्तरों के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। उन्हें अपने केस के हर स्टेटस की जानकारी टाइम टू टाइम तब तक एसएमएस के जरिए मिलती रहेगी, जब तक पेंशनर्स का केस फाइनल नहीं हो जाता।
विज्ञापन

इसके लिए अब बीएसएनएल पेंशनर्स के लिए मंगलवार को 'एसएमएस अर्लट' सुविधा शुरू करेगा। इस योजना की पूरी तैयारी कर ली गई है और मंगलवार को इसे औपचारिक रूप से लांच कर दिया जाएगा। बीएसएनएल एवं टेलीकॉम के अफसर जहां इस सुविधा को लेकर खासे उत्साहित हैं, वहीं बीएसएनल पेंशनर्स को भी इससे काफी ज्यादा लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है हरियाणा में बीएसएनएल हरियाणा के 5200 रजिस्टर्ड पेंशनर्स हैं, जबकि लगातार इनकी संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

ऐसे मिलेगा पेंशनर्स को लाभ
दरअसल, पेंशनर्स की अपनी पेंशन संबंधी कई तरह की समस्याएं निरंतर रहती है। पेंशन विसंगियां, नई पेंशन लगवाना या पुरानी पेंशन में ही कोई दिक्कत इत्यादि कई तरह की पेंशन संबंधी मामलों के लिए पेंशनर्स बीएसएनएल एवं टेलीकॉम कार्यालयों में धक्के खाते रहते हैं। महीनों उन्हें गुजर जाते हैं, लेकिन वे अपनी परेशानियों को लेकर भटकते रहते हैं। लेकिन अब एसएमएस अलर्ट सुविधा से उन्हें घर बैठे ही अपनी पेंशन केस संबंधी फाइल का अपडेट मिलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 ऐसे काम करेगी सुविधा
बीएसएनएल पेंशनर्स को अपना पेंशन संबंधी केस बीएसएनएल एवं टेलीकॉम कार्यालय में एक बार जमा करवानी होगी। उसके बाद संबंधित पेंशनर्स का केस पर विभाग कार्रवाई शुरू  कर देगा। संबंधित केस जिस-जिस सीट पर पहुंचेगा और वहां-वहां जैसे-जैसे उसके केस का निपटान होता जाएगा, वैसे-वैसे एसएमएस के जरिए पेंशनर्स को उनके केस की अपडेशन मिलती रहेगी। केस के निपटान के बाद भी एसएमएस के जरिए ही पेंशनर्स को सूचना दे दी जाएगी।
---   
एसएमएस अलर्ट की सुविधा पेंशनर्स के लिए फायदेमंद साबित होंगी, क्योंकि बुजुर्ग पेंशनर्स के लिए विभागों में आना हर बार संभव नहीं होता। कई पेंशनर्स तो हरियाणा के दूरदराज के जिलों से आते हैं। लेकिन अब इस सुविधा के जरिए पेंशनर्स को बहुत लाभ होगा।

-नीता उप्पल, डिप्टी सीसीए पेंशन विभाग, बीएसएनएल एवं टेलीकॉम-
---
बीएसएनएल की ये सुविधा पेंशनर्स के लिए बहुत बढिय़ा रहेगी। पेंशनर्स को अब एसएमएस पर ही सारी पेंशन संबंधी जानकारी मिलती रहेगी। अभी हरियाणा के दूसरे जिलों से पेंशन संबंधी समस्या लेकर पेंशनर्स को अंबाला में आना बहुत मुश्किल था।
-पुरुषोत्तम लाल शर्मा, सचिव, आल इंडिया बीएसएनएल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed