फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Pending mutation cases will be settled, special camps will be organised every Saturday in January.

Ambala News: लंबित म्यूटेशन के मामलों को होगा निपटान, जनवरी में प्रत्येक शनिवार लगेंगे विशेष शिविर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Pending mutation cases will be settled, special camps will be organised every Saturday in January.
बराड़ा। उपमंडल में लंबित म्यूटेशन और राजस्व मामलों के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एसडीएम सतिंद्र सिवाच के मार्गदर्शन में नायब तहसीलदार आलमगीर ने विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि राजस्व मामलों में बेवजह की देरी और लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक के दौरान नायब तहसीलदार ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किए गए राज्यव्यापी अभियान जलसा-ए-आम के तहत आम जनता को बड़ी राहत दी जाएगी। इस अभियान के अंतर्गत जनवरी माह के सभी शनिवार (17, 24 और 31 जनवरी) को विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में म्यूटेशन, इंतकाल, जमाबंदी, फर्द और विरासत से जुड़े मामलों की मौके पर ही सुनवाई कर उनका निस्तारण किया जाएगा। नायब तहसीलदार ने सभी फील्ड कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने हलकों में लंबित मामलों की सूची तैयार करें और लोगों को इन शिविरों के प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed