फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Peddy sales to start tommorrow

सड़कों पर सुखा रहे धान, आवाजाही बंद

Mon, 30 Sep 2013 12:05 AM IST
अंबाला
अंबाला Updated Mon, 30 Sep 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
Peddy sales to start tommorrow
धान की सरकारी खरीद एक अक्तूबर से शुरू होने के आसार है। लेकिन मंडियों में धान की आवक तेज हो गई है।
विज्ञापन


हाल ही हुई बारिश के कारण भीगे धान को किसान सड़कों पर सुखा रहे हैं। इस कारण लोगों को आवाजाही में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इस सीजन में भी जिले की तमाम मंडियों में धान बेचना राम भरोसे ही रहेगा। बारिश हुई तो किसानों का धान भीगने से बचेगा नहीं। इसका एक ट्रेलर मंडियों में बीते दिनों ही दिख चुका है। मंडियों में पहले से ही पहुंच चुका धान विगत दिनों हुई बारिश में ही भीग गया है।

किसान इस धान को सड़कों पर बिछाकर सुखाने को मजबूर है।
इउल्लेखनीय है कि मंडियों में लाखों क्विंटल धान पहुंच चुका है, मगर खरीद शुरू नहीं हुई है। इस धान में अधिकतर साठी धान शामिल है।

जो धान तैयार है, बरसात के डर से किसान उसकी कटाई कर फटाफट मंडियों तक ले आए हैं, मगर उन्हे क्या पता था कि फसल कटने के बाद भी उन्हे मंडियों में प्रशासनिक लापरवाही की वजह उनकी फसल बारिश की भेंट चढै़ जाएगा।
विज्ञापन


सभी मंडियों में शेड नहीं
जिले की चौदह मंडियों व खरीद सेंटरों में से अधिकतर पर शेड सुविधा नहीं है। जहां शेड है, वहां पुराना अनाज ही उठान के इंतजार में पड़ा रहता है या फिर नया अनाज रख दिया जाता है। उन शेडाें के भरने के बाद मंडियों में अनाज खुले आसमान में रामभरोसे रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्केट कमेटी के पास पर्याप्त तिरपालें भी नहीं है, जो तिरपाले हैं, फटी पड़ी है। इसलिए अचानक बरसात होने पर बोरियों को ढांपने के लिए तिरपालें ढूंढी जाती है और न मिले तो बरसात में राम भरोसे अनाज को छोड़ दिया जाता है।


खेतों में बिछ गया धान

विगत दिनों बारिश की वजह से धान की फसल खेतों में ही बिछ गई है। किसान करनैल सिंह, कुलदीप सिंह, सोहन सिंह, दर्शन सिंह व पालाराम के अनुसार बारिश और पीछे आए तूफान की वजह से धान खेतों में गिरी पड़ी है। उनके अनुसार बारिश की वजह से ये धान गिली है, कंबाइन चल नहीं सकती और लेबर मिल नहीं रही है। ऐसी धान को काटने की लेबर भी बहुत ज्यादा ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed