{"_id":"68dedbcb09d03e94780a893a","slug":"payment-will-be-made-based-on-the-number-of-faulty-lights-orders-issued-by-the-executive-officer-ambala-news-c-36-1-amb1001-150771-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: खराब लाइटों की संख्या के आधार पर होगा भुगतान, कार्यकारी अधिकारी ने जारी किए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: खराब लाइटों की संख्या के आधार पर होगा भुगतान, कार्यकारी अधिकारी ने जारी किए आदेश
विज्ञापन
अंबाला। छावनी में लगी लगभग 12,516 स्ट्रीट लाइटों के रख-रखाव का कार्य प्राइवेट एजेंसी करेगी। नगर परिषद द्वारा किए गए 80 लाख रुपये की निविदा को बेशक मंजूरी मिल गई है, लेकिन खराब लाइटों की संख्या के आधार पर ही ठेकेदार को प्रतिमाह भुगतान किया जाएगा। इस पर जो भी खर्च आएगा, उसका आकलन करने के बाद ही ठेकेदार के खाते में पैसे डाले जाएंगे। इस दौरान यह भी देखा जाएगा कि स्ट्रीट लाइट में किस प्रकार की खामी थी और इसमें कौन सा पुर्जा डाला गया है। ठेकेदार को भुगतान के समय पुराने पुर्जे को भी दिखाना अनिवार्य होगा। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं ताकि कहीं भी कोई चूक न रह जाए।
उन्हाेंने बताया कि वर्ष 2024 में नगर परिषद के अधीन लगी 5615 स्ट्रीट लाइटों का टेंडर 67, 78,092 रुपये की लागत से दिया गया था, लेकिन नए टेंडर में 6901 लाइटों को जोड़ा गया है, इसमें सदर क्षेत्र में लगी फैंसी लाइटें भी शामिल हैं। इसलिए इस बार टेंडर की लागत लगभग 80 लाख रुपये है, लेकिन इस टेंडर में एक नए नियम को जोड़ा गया है और वह खराब लाइटों की संख्या के आधार पर ठेकेदार को भुगतान करने का है। यह नियम इसलिए जोड़ा गया है ताकि एक माह में जितनी स्ट्रीट लाइटें खराब हुई हैं, उसके आधार पर ठेकेदार को प्रतिमाह भुगतान किया जा सके। इससे नगर परिषद पर भी अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा और जो भी लाइट दुरुस्त की जाएगी, उसका भी पूरा लेखा-जोखा रखा जाएगा।