{"_id":"654917e07e111f06ba00ea57","slug":"patliputra-express-and-chandigarh-lucknow-will-go-till-ambala-only-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: अंबाला तक ही जाएगी चंडीगढ़-लखनऊ सहित पाटलीपुत्र एक्सप्रेस, मरम्मत कार्य के चलते लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: अंबाला तक ही जाएगी चंडीगढ़-लखनऊ सहित पाटलीपुत्र एक्सप्रेस, मरम्मत कार्य के चलते लिया फैसला
Mon, 06 Nov 2023 10:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 06 Nov 2023 10:14 PM IST
सार
मरम्मत का कार्य 8 नवंबर से 12 दिसंबर तक 35 दिन तक चलेगा। जिससे ट्रेन नंबर 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ 7 नवंबर से 11 दिसंबर तक अंबाला कैंट स्टेशन तक चलेगी।
विज्ञापन
Train demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला रेल मंडल के अधीन चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 4-5 पर मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसलिए रेलवे ने चंडीगढ़ से चलने वाली कुछ ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन किया है। ये जानकारी अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मरम्मत का कार्य 8 नवंबर से 12 दिसंबर तक 35 दिन तक चलेगा। जिससे ट्रेन नंबर 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ 7 नवंबर से 11 दिसंबर तक अंबाला कैंट स्टेशन तक चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 15012 चंडीगढ़-लखनऊ 8 नवंबर से 12 दिसंबर तक अंबाला कैंट से चलेगी, यानी दोनों ट्रेनों का संचालन अंबाला-चंडीगढ़ के बीच नहीं होगा।
विज्ञापन
इसी प्रकार ट्रेन नंबर 22355 पाटलीपुत्र-चंडीगढ़ 8,12, 15,19,22,26,29 नवंबर और 3,6 व 10 दिसंबर को अंबाला कैंट तक चलेगी। जबकि ट्रेन नंबर 22356 चंडीगढ़-पाटलीपुत्र का संचालन 9,13,16,20,23,27,30 नवंबर और 4,7 व 11 दिसंबर को अंबाला कैंट स्टेशन से होगा। जबकि ट्रेन नंबर 22685 यशवंतपुर-चंडीगढ़ 8 नवंबर से 9 दिसंबर तक बीच रास्ते 60 मिनट रोककर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
इसी तरह ट्रेन नंबर 12217 कोच्चवली-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 11 से 9 दिसंबर तक बीच रास्ते 90 मिनट तक प्रभावित रहेगी। इस दौरान चंडीगढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म 4-5 पर आने वाली 21 ट्रेनों का संचालन दूसरे प्लेटफार्म से किया जाएगा।