टीबी अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन स्थापित होने से मरीजों को मिलेगा लाभ
अभी तक एक्सरे पुरानी मशीन से किए जाते हैं। जिसके फ्रेम को सूखने में काफी समय लग जाता था। इस कारण मरीजों का काफी समय खराब जो जाता था। लेकिन नई एक्सरे मशीन आने से मरीजों को अस्पताल में काफी सुविधा मिल जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला सिटी। नागरिक टीबी अस्पताल में आने वाले मरीजों की जांच जल्द ही आधुनिक डिजिटल एक्सरे मशीन से की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के पास नई डिजिटल एक्सरे मशीन खरीदने के लिए 20 लाख रुपये का बजट पास हुआ है। बजट पास होने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग नई एक्सरे मशीन खरीदने की कवायद में जुट गया है। नई एक्सरे मशीन स्थापित होने के साथ ही जहां प्रतिदिन इलाज करवाने के लिए आने वाले 100 से अधिक मरीजों को लाभ मिलेगा वहीं, मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों के लिए भी सहूलियत बढ़ जाएगी। जिन्हें अपनी सीट पर बैठे-बैठे कंप्यूटर में अच्छी गुणवत्ता में एक्सरे देखने को मिलेंगे जिससे संक्रमण का जल्द व पूरी बारीकि से पता चल सकेगा।
बता दें अभी तक एक्सरे पुरानी मशीन से किए जाते हैं। जिसके फ्रेम को सूखने में काफी समय लग जाता था। इस कारण मरीजों का काफी समय खराब जो जाता था। लेकिन नई एक्सरे मशीन आने से मरीजों को अस्पताल में काफी सुविधा मिल जाएगी।
मरीजों को खाने पड़ते थे नागरिक अस्पताल के धक्के
टीबी अस्पताल के मरीजों को एक्सरे के लिए पहले शहर के नागरिक अस्पताल के धक्के खाने पड़ते थे। क्योंकि बहुत बार मशीन पुरानी होने के कारण खराब हो जाती थी तो कभी पुरानी मशीन की एक्सरे फिल्म ही नहीं मिल पाती थी। इस कारण एक्सरे न होने के कारण मरीज टीबी जांच से संबंधित एक्सरे करवाने के लिए शहर नागरिक अस्पताल की ओर रुख करते थे। जहां घंटों इंतजार करने के बाद उन्हें दोबारा से नागरिक टीबी अस्पताल में आना पड़ता था। इस बीच मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है लेकिन अब नई मशीन स्थापित होने के बाद यह समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी और इस मशीन का लाभ मरीजों को मिलेगा।
डिजिटल एक्सरे मशीन के लिए 20 लाख रुपये का बजट पास हो गया है। जल्द ही नई डिजिटल एक्सरे मशीन खरीद ली जाएगी। जिसका अस्पताल में आने वाले मरीजों को लाभ मिलेगा। -डॉ. पवन, डिप्टी सिविल सर्जन, टीबी अस्पताल