फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Patients will also be examined in public places

Ambala News: सार्वजनिक स्थानों पर भी होगी मरीजों की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 03:27 AM IST
विज्ञापन
Patients will also be examined in public places
अंबाला सिटी। बदलती जीवनशैली व मानसिक तनाव के कारण तेजी से बढ़ते रक्तचाप के मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निर्णय लिया है कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें अस्पताल से बाहर निकलकर सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की सेहत जांचेंगी।
विज्ञापन

यह विशेष अभियान 30 मई तक लगातार जारी रहेगा। इस अभियान के तहत विशेष टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें शहर के व्यस्ततम इलाकों जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, प्रमुख सरकारी व निजी कार्यालयों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कैंप लगाएंगी। इसका मुख्य उद्देश्य उन लोगों तक पहुंचना है जो समय की कमी या लापरवाही के चलते अपनी नियमित जांच नहीं करवा पाते हैं।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. मनोज मंगला ने कहना था कि अक्सर देखा जा रहा है कि जागरूकता के अभाव में लोगों को यह पता ही नहीं चल पाता कि वह रक्तचाप की बीमारी से ग्रसित हैं। इस वजह से मरीजों का ब्लड प्रेशर तेजी से कम या ज्यादा हो रहा है, जो बेहद खतरनाक है। लोग इसे सामान्य सिरदर्द या थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि रक्तचाप को हल्के में लेना जानलेवा साबित हो सकता है। लंबे समय तक ब्लड प्रेशर अनियंत्रित रहने के कारण मरीजों में दिल का दौरा, दिमाग की नस फटना, किडनी खराब होने जैसी गंभीर और घातक बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed