Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Passengers please note! Timings of 25 trains will change from tomorrow

Ambala News: यात्री कृप्या ध्यान दें! कल से होगा 25 ट्रेनों के समय में परिवर्तन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Passengers please note! Timings of 25 trains will change from tomorrow
अंबाला ​स्थित मंंडल रेल प्रबंधक का कार्यालय। फाइल फोटो
अंबाला। नववर्ष पर ट्रेनों के समय में परिवर्तन होगा। इसके लिए रेलवे ने निर्देश जारी किए हैं। यात्रियों को रेलवे सहायता नंबर 139 सहित वेबसाइट पर मदद लेने की जानकारी दी गई है, जिससे कि उनकी समय परिवर्तन के चक्कर में उनकी ट्रेन न छूट जाए।
विज्ञापन

अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष तीन नई ट्रेनों का संचालन किया गया है और पांच ट्रेनों को आगामी स्टेशनों तक विस्तार किया गया। इसी प्रकार छह ट्रेनों का नंबर परिवर्तित, आठ ट्रेनों के समय में कमी और 9 ट्रेनों के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है। जबकि आठ ट्रेनों के आगमन समय में परिवर्तन और आठ ट्रेनों को बीच रास्ते के अतिरिक्त स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किया गया है।
विज्ञापन

--
चलने के समय में कमी
ट्रेन संख्या 14509 (बठिंडा-धुरी) के चलने के समय में 10 मिनट की कमी की गई है। इसी प्रकार 54765 (बठिंडा) के चलने के समय में 15 मिनट,14510 (धुरी-भैंदा) के चलने का समय 40 मिनट कम, 14735 (श्री गंगा नगर-अंबाला कैंट) के चलने का समय 10 मिनट कम, 12411 (चंडीगढ़-अमृतसर) के चलने का समय 15 मिनट कम, 12412 (अमृतसर-चंडीगढ़) के चलने का समय 15 मिनट कम,14629/14630 (चंडीगढ़-फिरोजपुर-चंडीगढ़) के चलने का समय क्रमशः 15 और 25 मिनट कम, 14503/14504 (कालका-श्री माता वैष्णो देवी कटरा) के चलने का समय क्रमशः 10 और 5 मिनट कम कर दिय गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
प्रस्थान समय में परिवर्तन
ट्रेन संख्या 54531 (अंबाला कैंट-कालका) शाम 6.22 बजे की बजाय अब 7.05 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार 14736 (अंबाला कैंट-श्री गंगानगर) अंबाला कैंट से सुबह 6.40 बजे की बजाय 6.25 बजे, 52457 (कालका- शिमला-कालका) कालका से सुबह 3.30 बजे की बजाय सुबह 3.45 बजे, 12411 (चंडीगढ़- अमृतसर) चंडीगढ़ से सुबह 6.35 बजे की बजाय सुबह 6.55 बजे, 14629 (चंडीगढ़- फिरोजपुर) चंडीगढ़ से सुबह 4.40 बजे की बजाय 4.55 बजे, 54755 (बठिंडा- श्रीगंगानगर) बठिंडा से सुबह 6.55 बजे के बजाय 7.25 बजे, 14510 (बठिंडा-अंबाला कैंट) बठिंडा से शाम 6.10 बजे के बजाय 6.20 बजे, 20409 (दिल्ली कैंट-श्रीगंगानगर) दिल्ली कैंट से दोपहर 12.30 बजे के बजाय दोपहर 12.50 बजे, 64558 (सहारनपुर- दिल्ली) सहारनपुर से सुबह 4.10 बजे के बजाय सुबह 4.20 बजे प्रस्थान करेगी।
--
आगमन समय में परिवर्तन
ट्रेन संख्या 12138 (फिरोजपुर- छत्रपति शिवाजी टर्मिनस) रात 11.30 बजे के बजाय 11.45 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार 15743 (बालुरघाट-बठिंडा) सुबह 10 बजे के बजाय 11.50 बजे बठिंडा, 15733 (बालुरघाट-बठिंडा) सुबह 11.15 बजे के बजाय दोपहर 12.55 बजे बठिंडा, 20409 (दिल्ली कैंट-बठिंडा) दोपहर 12.30 बजे के बजाय दोपहर 12.50 बजे बठिंडा, 20411 (दिल्ली-सहारनपुर) सहारनपुर में दोपहर 12.40 बजे के बजाय 12.45 बजे, 64883 (कुरुक्षेत्र-अंबाला कैंट) अंबाला कैंट में देर रात 12.10 बजे के बजाय 12.15 बजे, 54531 (अंबाला कैंट-कालका) कालका में रात 8.05 बजे के बजाय 8.45 बजे 54756 (श्रीगंगानगर-बठिंडा) बठिंडा में सुबह 9.55 बजे के बजाय सुबह 10.25 बजे पहुंचेगी।

-
नए ठहराव
ट्रेन नंबर 12485/12486 (नांदेड़-श्रीगंगानगर-नांदेड़) का नया ठहराव चार जनवरी 2025 से सुनाम उधम सिंह वाला में और ट्रेन संख्या 12439/12440 (नांदेड़-श्रीगंगानगर-नांदेड़) का नया ठहराव तीन जनवरी 2025 से सुनाम उधम सिंह वाला में प्रदान किया जाएगा।

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed