फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Passengers please note: Security personnel will monitor and help the Kanwariyas in the train

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: ट्रेन में कांवड़ियों की निगरानी और मदद करेंगे सुरक्षाकर्मी, 11 जुलाई से शुरू यात्रा

Sun, 06 Jul 2025 10:37 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 06 Jul 2025 10:37 AM IST
सार

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से रोजाना 10 ट्रेनें हरिद्वार की तरफ संचालित हो रही हैं। रेलवे ने कांवड़ यात्रा को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं ताकि समय रहते सभी तैयारियां पूरी की जा सके।

विज्ञापन
Passengers please note: Security personnel will monitor and help the Kanwariyas in the train
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : संवाद

विस्तार

कांवड़ यात्रा 11 जुलाई से शुरू हो जाएगी। पंजाब, हिमाचल और और हरियाणा के अन्य जिलों से कांवड़िए ट्रेन से हरिद्वार जाएंगे और गंगा जल लेकर लौटेंगे। इस बार रेलवे ने भी कांवड़ यात्रा को देखते विशेष प्रबंध करने का फैसला किया है ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े। इस व्यवस्था की जिम्मेदारी जीआरपी और आरपीएफ के हवाले होगी। वे भक्तों का मार्गदर्शन करेंगे और उनकी समस्या का समाधान भी करेंगे। उनकी टीमें गंगा जल की पवित्रता का भी ध्यान रखेंगी।

विज्ञापन


रेलवे ने कांवड़ यात्रा को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं ताकि समय रहते सभी तैयारियां पूरी की जा सके। इसके लिए टीमों के गठन की तैयारी, ट्रेनों को चिह्नित करना, स्टेशन पर और ट्रेनों में कर्मचारियों की तैनाती और मदद के लिए भी सुरक्षा कर्मी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन


दस ट्रेनों का होता है संचालन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से रोजाना 10 ट्रेनें हरिद्वार की तरफ संचालित हो रही हैं। इनमें ट्रेन नंबर 14610 हेमकुंट एक्सप्रेस, 14632 अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस, 14888 बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस, 14626 फिरोजपुर-हरिद्वार एक्सप्रेस, 14606 जम्मूतवी-यशवंतपुर एक्सप्रेस, 14815 श्रीगंगानगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस, 12054 हरिद्वार जनशताब्दी, 14717 बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस, 64512 ऊना हिमाचल-हरिद्वार एक्सप्रेस व ट्रेन नंबर 19271 भावनगर- हरिद्वार एक्सप्रेस शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed