फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Passengers' lives in danger due to two minute stoppage instructions

Ambala News: दो मिनट के स्टापेज के निर्देश से यात्रियों की आफत में जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
Passengers' lives in danger due to two minute stoppage instructions
अंबाला। किसान आंदोलन को खत्म हुए चार दिन का समय बीत गया है। इसके बाद भी मेल व एक्सप्रेस सहित सुपरफास्ट ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं। इन ट्रेनों को सही समय पर संचालित करने के लिए अंबाला रेल मंडल के एक अधिकारी ने ऐसे निर्देश जारी कर दिए हैं जोकि स्टेशन पर तैनात अधिकारियों की गले की फांंस और यात्रियों के लिए जान की आफत बन गए हैं। ये निर्देश पांच मिनट की बजाय दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेनों को गंतव्य की तरफ भेजने के हैं।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारी के निर्देशों की पालना को लेकर स्टेशन पर तैनात अधिकारी भी व्यवस्था बनाने में जुट गए और इसका नतीजा यह निकला कि कम समय के स्टॉपेज के कारण जल्दबाजी में बच्चे सहित कई यात्री ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरकर घायल हो गए। यह एक बार नहीं बल्कि वीरवार को दिन में कई बार हुआ और यात्रियों की मदद के लिए बार-बार एंबुलेंस को स्टेशन पर बुलाना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ऐसे ही दो मामले अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 2 पर आई 12926 पश्चिम एक्सप्रेस में देखने को मिला। जब समय की बचत करते हुए ट्रेन को 2 मिनट के ठहराव के बाद चला तो दिया, लेकिन इस दौरान यात्री ट्रेन में सवार नहीं हो पाए और फिर एक बच्चा ट्रेन से नीचे गिर गया। गनीमत रही कि बच्चा प्लेटफार्म पर गिरा था, अन्यथा पटरी पर गिरने से मामला काफी भयावह हो सकता था। ऐसी ही दूसरी घटना प्लेटफार्म 6 पर हुई जब ट्रेन नंबर 20847 दुर्ग से चलकर शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर जाने के लिए दोपहर 2.20 पर पहुंची तो 2 मिनट के ठहराव के बाद इसे भी गंतव्य की तरफ रवाना कर दिया गया। ऐसे में कुछ यात्री स्टेशन पर ही छूट गए और वो चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगे तो कुछ यात्री प्लेटफार्म पर गिर गए। इन्हें भी एंबुलेंस बुलाकर उपचार दिया गया। वहीं विभागीय अधिकारी के निर्देशों के बाद ट्रेन संचालन में जुड़े कर्मचारियों पर भी दबाव देखा जा रहा है। अगर हालात ऐसे रहे तो आने वाले समय में यह एक बड़ी दुर्घटना का कारण भी बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है। ट्रेन के संचालन का काम दूसरे विभाग के जिम्मे है। अगर ऐसा कोई निर्देश विभागीय अधिकारी की तरफ से दिया गया है तो इसकी जानकारी लेकर ही कुछ बताया जा सकता है।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed