{"_id":"6935daacffcd8395c7075b42","slug":"passengers-going-to-bihar-will-get-convenience-new-train-will-run-between-amritsar-chhapra-ambala-news-c-36-1-amb1001-154291-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बिहार जाने वाले यात्रियों को मिलेगी सुविधा, अमृतसर-छपरा के बीच चलेगी नई ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बिहार जाने वाले यात्रियों को मिलेगी सुविधा, अमृतसर-छपरा के बीच चलेगी नई ट्रेन
विज्ञापन
अमृतसर से छपरा के रास्ते जयनगर जाने वाले क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन। रेलवे
अंबाला। रेलवे ने पंजाब और हरियाणा से बिहार जाने वाले यात्रियों को सुविधा प्रदान करते हुए नई ट्रेन के संचालन का फैसला किया है। यह ट्रेन अमृतसर से छपरा के बीच दोनों दिशाओं में चलेगी। रेलवे ने ट्रेन के संचालन को लेकर समय सारिणी और बीच रास्ते के रेलवे स्टेशनों पर ठहराव की जानकारी साझा की है। इस ट्रेन के चलने से श्रमिकों को काफी राहत मिलेगी।
ट्रेन नंबर 15135/36
छपरा से ट्रेन नंबर 15135 का संचालन 12 दिसंबर से आरंभ होगा जोकि प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 10:15 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1:05 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 15136 अमृतसर से 13 दिसंबर को रवाना होगी और यह ट्रेन अमृतसर शनिवार शाम 5:45 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 11:55 बजे छपरा पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
अमृतसर-छपरा विशेष ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में सीवान, थावे, तमकुही रोड, पदरौना, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, भूरवाल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला, ढंढारी कलां, जांलधर सिटी और ब्यास रेलवे स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में इंजन के अलावा 22 कोच लगाए गए हैं, इसमें एक एसएलआर के अलावा चार जनरल कोच व अन्य एसी श्रेणी के कोच लगे हैं।
विज्ञापन
हरिहर के यात्रियों को मिलेगी राहत
कोहरे के कारण उत्तर रेलवे द्वारा रद्द की गई हरिहर एक्सप्रेस के कारण परेशान यात्रियों को इस ट्रेन के संचालन से अब थोड़ी राहत मिलेगी, हालांकि अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने की उम्मीद भी बंधी है। इस नई ट्रेन के संचालन से अमृतसर से कटिहार के बीच चलने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस पर भी अब बोझ कुछ कम होगा।
अमृतसर से छपरा के बीच पहले एक विशेष ट्रेन का संचालन किया गया था। यह परीक्षण काफी सफल रहा। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की स्थिति का आकलन करके अब इस मार्ग पर स्थायी ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है। इस ट्रेन के संचालन से श्रमिकों को काफी राहत मिलेगी।
- एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।