{"_id":"68fbd041cfda983a420f5317","slug":"passengers-are-getting-relief-from-the-operation-of-special-trains-seats-remain-vacant-in-daily-and-special-trains-ambala-news-c-36-1-amb1001-151848-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: विशेष ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को मिल रही राहत, दैनिक सहित विशेष ट्रेनों में खाली रहीं सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: विशेष ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को मिल रही राहत, दैनिक सहित विशेष ट्रेनों में खाली रहीं सीटें
Sat, 25 Oct 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर खड़ी कर्मभूमि एक्सप्रेस के हालात। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। विशेष ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को काफी राहत मिली। शुक्रवार को दैनिक सहित विशेष ट्रेनों में भी कोच व सीटें खाली रहीं, वहीं विशेष ट्रेनों के संचालन से जनसेवा सहित आम्रपाली के भी हालात सुधरे नजर आए हालांकि सुबह के समय यात्रियों को ट्रेन में जल्दी सवार होने के चक्कर में धक्का-मुक्की करनी पड़ी। जिन्हें मौके पर मौजूद आरपीएफ के कर्मचारियों ने संभाला। सभी यात्रियों के सवार होने के बाद ही ट्रेन को गंतव्य की तरफ रवाना किया गया, हालांकि दोपहर बाद प्लेटफार्म दो आई कर्मभूमि एक्सप्रेस में अधिकांश सीटें व कोच खाली नजर आए।
चली तीन विशेष ट्रेनें
शुक्रवार को भी बिहार व यूपी जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनों का संचालन किया, इसमें सरहिंद से सहरसा, चंडीगढ़ से लखनऊ और लुधियाना से कटिहार जाने वाली ट्रेन शामिल थी। इन ट्रेनों की जानकारी देने के लिए भी यात्रियों को उद्धोषणा प्रणाली के माध्यम से लगातार जागरूक किया गया। इस दौरान आरपीएफ के साथ वाणिज्य विभाग के कर्मचारी भी तैनात रहे जोकि यात्रियों का मार्गदर्शन करते हुए नजर आए।
भीड़ कम होते ही सुधरे हालात
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर भीड़ कम होते ही रेलवे अधिकारियों ने राहत की सांस ली, वहीं आरपीएफ टीम को भी राहत मिली जो पिछले लगभग चार दिनों से दिन-रात ट्रेनों के सुरक्षित संचालन और यात्री सुविधाओं को लेकर स्टेशन पर जुटे रहे थे। गनीमत रही कि भीड़भाड़ के दौरान किसी को कोई चोट नहीं लगी। हालांकि इस दौरान दो से तीन बच्चे अपने परिजनों से बिछुड़ गए थे जोकि जीआरपी की त्वरित कार्रवाई से उनके परिजनों तक सकुशल पहुंच गए।
विज्ञापन
शुक्रवार को थोड़ी देर के लिए जनसेवा एक्सप्रेस में भीड़ हुई थी, लेकिन यात्रियों को जैसे ही विशेष ट्रेन के संचालन की जानकारी मिली तो वो प्लेटफार्म पर रुक गए, इसके बाद वह आराम से ट्रेन नंबर 04232 चंडीगढ़-लखनऊ और 12408 अमृतसर-न्यूजलपाईगुड़ी कर्मभूमि एक्सप्रेस में सवार हुए।
- एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।