फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Passengers are getting Chandigarh like experience by sitting in electric bus

Ambala News: इलेक्ट्रिक बस में बैठकर चंडीगढ़ जैसा अनुभव ले रहे यात्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Passengers are getting Chandigarh like experience by sitting in electric bus
अंबाला छावनी में सड़कों पर दौड़ती इलेक्ट्रिक बस में सफर करते यात्री। संवाद
अंबाला। गणतंत्र दिवस पर छावनी और सिटी के लोगों को पांच इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिल चुकी है। विभाग की ओर से इन इलेक्ट्रिक बसों को अंबाला सिटी नन्हेडा-शाहपुर, अंबाला सिटी से बोह बब्याल, अंबाला सिटी से कलरहेड़ी तीन रूट पर एक सप्ताह तक ट्रायल पर निशुल्क चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को यह इलेक्ट्रिक बसें अंबाला की सड़कों पर दौड़ती हुई नजर आई। हालांकि लोगों को बसों के बारे निशुल्क चलने के बारे में कम जानकारी है। इसलिए कम यात्री ही इन बसों में सफर करते नजर आए। वहीं जो लोग सफर कर रहे थे उन्होंने बताया कि बसें बहुत अच्छी हैं। बसों के निशुल्क चलने पर सबसे ज्यादा खुशी है। सफर के दौरान यात्रियों ने बताया कि उन्हें इस बस में चंडीगढ़ में सफर करने जैसा अनुभव हो रहा है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ की फीलिंग आ रही बस में बैठकर

चरणजीत कौर ने बताया कि वह अंबाला छावनी के महेश नगर से अंबाला शहर जा रही है। बस में बैठकर ऐसा लग रहा है जैसे वह चंडीगढ़ की बसों में सफर कर रही हैं।

छात्राओं के लिए निशुल्क होना चाहिए सफर

अंबाला सिटी जा रही छात्रा प्रभजीत कौर ने बताया कि वह अकसर रोडवेज और निजी बसों में बैठकर सफर करती है। लेकिन इलेक्ट्रिक बस में बैठने का अलग ही अनुभव है। वह सरकार से मांग करती है कि इस बस को छात्राओं के लिए निशुल्क कर दे। जिससे वह आराम से कॉलेज जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटें खुली और आरामदायक
दलबीर कौर ने बताया कि वह बब्याल से इस बस में बैठी हैं और अंबाला सिटी जा रही हैं। देखने में बस अच्छी है। वहीं बस में किसी भी तरह का शोर शराबा नहीं हैं। सीटें भी खुली और आरामदायक है।

सफर रहा सुखद
नन्योला निवासी दलेर सिंह ने बताया कि वह छावनी में निजी काम से आया था। अब वह वापस अंबाला सिटी जा रहा हूं। इलेक्टि्रक बस में सुखद अनुभव रहा।

रोडवेज विभाग की और से अंबाला छावनी ओर अंबाला सिटी में तीन रूटों पर पांच इलेक्ट्रिक बसों को निशुल्क चलाया जा रहा है।
बिजेंद्र सिंह, संस्थान प्रबंधक, बस स्टैंड, अंबाला छावनी

अंबाला छावनी में सड़कों पर दौड़ती इलेक्ट्रिक बस में सफर करते यात्री। संवाद

अंबाला छावनी में सड़कों पर दौड़ती इलेक्ट्रिक बस में सफर करते यात्री। संवाद

अंबाला छावनी में सड़कों पर दौड़ती इलेक्ट्रिक बस में सफर करते यात्री। संवाद

अंबाला छावनी में सड़कों पर दौड़ती इलेक्ट्रिक बस में सफर करते यात्री। संवाद

अंबाला छावनी में सड़कों पर दौड़ती इलेक्ट्रिक बस में सफर करते यात्री। संवाद

अंबाला छावनी में सड़कों पर दौड़ती इलेक्ट्रिक बस में सफर करते यात्री। संवाद

अंबाला छावनी में सड़कों पर दौड़ती इलेक्ट्रिक बस में सफर करते यात्री। संवाद

अंबाला छावनी में सड़कों पर दौड़ती इलेक्ट्रिक बस में सफर करते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed