फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Passengers are basking in the sun, no shed has been installed on platform 1-A

Ambala News: धूप में तप रहे यात्री, प्लेटफार्म 1-ए पर नहीं लगी शेड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Passengers are basking in the sun, no shed has been installed on platform 1-A
अंबाला। धूप में यात्री प्लेटफार्म 1-ए पर तप रहे हैं। गर्मी के कारण खुले आसमान के नीचे बैठना यात्रियों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। बरसों बीतने के बाद भी प्लेटफार्म पर मूलभूत सुविधाओं में सुधार नहीं हो पाया। आज भी यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में घंटों कड़ी धूप में बैठना पड़ रहा है। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर यह हालात देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं प्लेटफार्म 1-ए पर दूसरी बड़ी समस्या पीने के पानी व शौच आदि की है। लोगों को गर्मी पानी से ही अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है जबकि कुछ समय पहले यहां आईआरसीटीसी का वाटर बूथ भी बनाया गया था। इसलिए यात्रियों को या तो प्लेटफार्म 1 पर जाकर प्यास बुझानी पड़ती है या फिर 15 रुपये में रेल नीर की बोतल खरीदकर।
विज्ञापन

पूर्व में बनी शेड की योजनाएं
प्लेटफार्म 1-ए पर बिना शेड के धूप, गर्मी व बारिश में खड़ा होना यात्रियों के लिए हमेशा कष्टदायक रहा है। इस समस्या के समाधान को लेकर पूर्व के मंडल रेल प्रबंधकों ने भी शेड लगाने व मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर योजनाएं बनाईं, लेकिन वो योजनाएं बरसों बाद भी धरातल पर नहीं उतर पाईं। आज भी प्लेटफार्म 1-ए पर ऐसे ही हालात हैं। वहीं परेशान यात्री सोशल मीडिया के माध्यम से रेल मंत्री सहित डीआरएम से गुहार लगा रहे हैं कि प्लेटफार्म 1-ए पर शेड आदि की व्यवस्था करवा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

9 ट्रेनों का हो रहा संचालन
मौजूदा समय में 9 ट्रेनों का संचालन प्लेटफार्म 1-ए से हो रहा है। इसमें ट्रेन नंबर 64521 अंबाला कैंट-लुधियाना, 64515 अंबाला कैंट-नंगलडैम, 54557 अंबाला कैंट-पटियाला, 64517 अंबाला कैंट-नंगलडैम, 54551 अंबाला कैंट-बठिंडा, 74991 अंबाला कैंट-अंब अंदौरा, 74645 अंबाला कैंट-जालंधर सिटी, 54553 अंबाला कैंट-धूरी व ट्रेन नंबर 54531 अंबाला कैंट-कालका का संचालन प्लेटफार्म 1-ए से किया जा रहा है।
फोटो-12
गर्मी के मौसम में काफी दिक्कत होती है। प्लेटफार्म 1-ए को छोड़कर सभी पर शेड हैं। यहां भी शेड की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।
रामबीर, यात्री।
फोटो-13
अंबाला से पटियाला आते-जाते रहते हैं। सर्दी में तो घूप में खड़े रहना अच्छा लगता है, लेकिन धूप व बारिश में प्लेटफार्म 1-ए पर खड़ा रहना परेशानी का सबब है। रेलवे को यहां भी शेड लगाना चाहिए।
प्रकाश, यात्री।
फोटो-14
प्लेटफार्म 1-ए पर सुविधा के नाम पर सिर्फ रेल पटरी पर खड़ी ट्रेन है। इसके आने तक धूप में ही खड़ा रहना पड़ता है। यहां ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्रियों विशेषकर महिलाओं व बच्चों को खुले में शौच जाना पड़ता है।

रेखी राम, यात्री।
आरएलडीए द्वारा तैयार किए नक्शे में प्लेटफार्म 1-ए पर भी सुविधा का विस्तार किया जाना है। पूरे स्टेशन के कायाकल्प को लेकर ही यह योजना तैयार की गई है। इसके तहत ही कई महत्वपूर्ण बदलाव भी किए जाएंगे।
विनोद भाटिया, डीआरएम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed