फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Passenger facilities will be expanded, railway team will conduct a survey

Ambala News: यात्री सुविधाओं में होगा विस्तार, रेलवे टीम करेगी सर्वे

Tue, 22 Jul 2025 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 22 Jul 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
Passenger facilities will be expanded, railway team will conduct a survey
अंबाला। छावनी रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं में विस्तार किया जाएगा। इस संबंध में जल्द ही रेलवे की ओर से स्टेशन पर सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन

स्टेशन पर और ट्रेनों में मौजूद यात्रियों से सुविधाओं को लेकर प्रश्न पूछे जाएंगे कि उन्हें सफर के दौरान या स्टेशन पर किस चीज की कमी सबसे ज्यादा नजर आती है ताकि उसमें सुधार किया जा सके। रेलवे के इस सर्वे से यात्रियों को आने वाली परेशानियों का अध्ययन रेलवे के उच्चाधिकारी करेंगे ताकि समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके।
जानकारी के अनुसार रेलवे के पास सबसे ज्यादा शिकायतें सुरक्षा व ट्रेनों के सही समय न चलने की आ रही हैं। हालांकि इन दोनों समस्याओं में सुधार को लेकर आरपीएफ व रेलवे का वाणिज्य विभाग लगातार कार्रवाइ कर रहा है। इसके बाद भी शिकायतों की सूची लंबी होती जा रही है। इसलिए इन समस्याओं से जुड़े सवाल भी यात्रियों से किए जाएंगे कि वो किस प्रकार से इन समस्याओं में सुधार चाहते हैं, वहीं अगर वो कार्रवाई से नाखुश हैं तो वो आगामी स्तर पर भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक करेंगे आकलन : रेलवे ने संबंधित मंंडल रेल प्रबंधकों को भी निर्देश दिए हैं कि वो अपने मंडल के अधीन आने वाले रेलवे स्टेशनों का औचक निरीक्षण करते यात्रियों सुविधाओं का आकलन करें ताकि यात्रियों की परेशानी हो दूर हो सके। इसी कड़ी में पिछले दिनों अंबाला रेल मंडल के प्रबंधक विनोद भाटिया ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था। यहां उन्होंने एक महिला आरपीएफ कर्मचारी को नींद में और दो टिकट निरीक्षकों को बातें करते हुए पाया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed