फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Parrot tying is a symbol of relationships and trustworthiness in society: Gyananand

समाज में संबंधों एवं विश्वसनीयता का प्रतीक है तोता बंधाई : ज्ञानानंद

Sun, 12 Oct 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 12 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Parrot tying is a symbol of relationships and trustworthiness in society: Gyananand
कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम की निर्माणाधीन चौपाल में तोता बंधाई की रस्म अवसर पर स्वामी ज्ञा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम की निर्माणाधीन चौपाल में तोता बंधाई की रस्म का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वामी ज्ञानानंद ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. ममता सचदेवा ने की
स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि तोता बंधाई हमारी वैदिक परंपरा का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कार्तिक महीना भारतीय संस्कृति के रीति रिवाजों और त्योहारों की शुरुआत है। इस महीने में तोता बंधाई का विशेष महत्व बन जाता है, क्योंकि इस महीने में भगवान कृष्ण ने करवट ली तो माता यशोदा ने करवट उत्सव मनाया था। दिव्य विभूति महर्षि भगवान वाल्मीकि का जन्म भी कार्तिक महीने में हुआ। गुरु नानक का जन्म भी इसी मास में हुआ। इसी माह में दीपावली पूजा, गोवर्धन पूजा, महिलाओं का पति के लिए करवा चौथ और औलाद के लिए अहोई अष्टमी का व्रत होता है।
विज्ञापन

पुराणों की कथा अनुसार शुक महाराज ने समस्त मानव कल्याण की कामना की है। गीता भी हमें समस्त मानव कल्याण का रास्ता दिखाती है। तोता बंधाई सुख समृद्धि का प्रतीक है। तुषार सैनी ने कहा कि हमारी प्राचीन परंपराएं बड़ी समृद्ध हैं आज के जीवन में इनका बड़ा महत्व है। सरकार निरंतर परंपराओं के निर्वहन में प्रयासरत है। डाॅ.ममता सचदेवा ने कहा कि तोता बांधना व्यक्तिगत बहुत बड़ी उपलब्धि है। तोता हरे रंग का होता है हरा रंग हरियाली का प्रतीक है, जिससे चारों और खुशियाली आती है। इस दौरान पर स्वामी ज्ञानानंद ने प्रेरणा वृद्धाश्रम के प्रांगण में एक पौधा भी लगाया। इस मौके पर तुषार सैनी, डाॅ. जय भगवान सिंगला, रेणु खुंगर,नगर परिषद की अध्यक्ष माफी ढांडा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed