फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Parking will be made in the old Patwar Khana

Ambala News: पुराने पटवारखाने में बनेगी पार्किंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
Parking will be made in the old Patwar Khana
अंबाला सिटी। अधिवक्ताओं की मांग पर जिला प्रशासन ने बार एसोसिएशन के लिए पार्किंग की जगह दे दी है। पुराने पटवारखाने में ही अब बार एसोसिएशन के सदस्य अपने वाहन खड़े करेंगे। जिसके लिए पुराने खस्ता हाल भवन को तोड़ा जा रहा है। 20 दिनों तक पुराने भवन को ध्वस्त कर दिया जाएगा। इसके बाद यहां पर शेड लगाए जाएंगे। तब तक अधिवक्ता पुरानी जगह पर ही अपने वाहन खड़े करेंगे।
विज्ञापन

यहां पर पहले से ही दो शेड लगे हुए हैं। जिनमें अधिवक्ताओं की गाड़ियां खड़ी होती हैं। पार्किंग की मांग के लिए विगत दिवस एसोसिएशन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की थी। बताया था कि पार्किंग न होने के कारण उन्हें वाहन खड़े करने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से भी उन्हें जल्द समाधान का आश्वासन मिला था।
विज्ञापन

यह जगह कोर्ट परिसर से महज 150 मीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसे में अधिवक्ताओं को अधिक समय भी नहीं लगेगा। इसके साथ ही मुख्य मार्ग से दूर होने के कारण वाहनों के निकलने में भी परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि पुरानी पार्किंग मुख्य मार्ग पर है, इसलिए शाम के समय यहां पर जाम की स्थिति बन जाती है। बार एसोसिएशन की पुरानी पार्किंग में करीब 400 वाहनों के खड़े होने की जगह है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed