फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Parking problem, consumers do not reach the main market

Ambala News: पार्किंग की समस्या, मुख्य बाजार तक नहीं पहुंचते उपभोक्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Parking problem, consumers do not reach the main market
अंबाला सिटी के होलसेल मार्केट का सूना पड़ा बाजार।
अंबाला सिटी। शहर की होलसेल कपड़ा मार्केट में सिर्फ जाम ही नहीं, बल्कि पार्किंग भी एक समस्या है। समस्या इतनी बड़ी कि मार्केट से जुड़े लोग ही आमने-सामने आ जाते हैं। दरअसल स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि अंबाला सिटी के बस स्टैंड के सामने बाहर से आने वाले ग्राहकों की गाड़ियों को जबरन गुमराह कर वहीं पार्किंग में लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे कपड़ा बाजार के भीतर तक व्यापारी या ग्राहक पहुंच ही नहीं पाते है। बाहर से आने वाले ग्राहकों को कहा जाता है कि बाजार में भीतर गाड़ी लेकर गए तो चालान हो सकता है। दुकानदारों का कारण है कि बस स्टैंड की पार्किंग के पास ऐसे कई लोग घूमते रहते हैं, जो पार्किंग में जबरन गाड़ी लगाते हैं।
विज्ञापन

अब इस मामले में अगर यातायात पुलिस साथ दे तो बस स्टैंड के सामने के बाजार और कपड़ा मार्केट के भीतर के व्यापारियों दोनों के बीच में मध्यस्था बन सकती है, जिससे कि भीतर तक गाड़ियां भी पहुंचे और जाम भी न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

होलसेल कपड़ा मार्केट के स्थानीय दुकानदार ओपी बक्शी ने बताया कि सिटी बस स्टैंड के सामने खड़े होने वाले एजेंटों के कारण होलसेल कपड़ा मार्केट तक ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे होलसेल कपड़ा व्यापारियों का भारी नुकसान हो रहा है। इसपर संज्ञान लेना बहुत ही जरूरी है।
होलसेल कपड़ा मार्केट के स्थानीय दुकानदार मोहन गोयल का कहना है कि बस स्टैंड के बाहर ग्राहकों को गुमराह करने का काम पिछले कईं वर्षो से चल रहा है। यह एजेंट अपने निजी फायदे के लिए ग्राहकों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं।


सिटी होलसल कपड़ा व्यापारियों की ओर से इस मामले में शिकायतें जरूर मिली थी, जिसपर बस स्टैंड के वाली मार्केट के स्थानीय दुकानदारों से यह अपील की गई थी कि इन एजेंटों को हटाएं, वहीं बस स्टैंड के सामने कमीशन एजेंटों के खिलाफ बाकायदा बोर्ड लगवाए गए थे, जिस पर ग्राहकों को जागरूक करने का काम किया गया था, मगर वह बोर्ड रात के अंधेरे में हटा दिए थे और गाड़ियां रोकने का सिलसिला आज भी उसी प्रकार जारी है।


विशाल बत्रा, प्रधान, होलसेल कपड़ा मार्केट एसोसिएशन, अंबाला सिटी।

अंबाला सिटी के होलसेल मार्केट का सूना पड़ा बाजार।

अंबाला सिटी के होलसेल मार्केट का सूना पड़ा बाजार।

अंबाला सिटी के होलसेल मार्केट का सूना पड़ा बाजार।

अंबाला सिटी के होलसेल मार्केट का सूना पड़ा बाजार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed