फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Pareshwar Shivling, the center of faith of the devotees

भक्तों की आस्था का केंद्र पारेश्वर शिवलिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Pareshwar Shivling, the center of faith of the devotees
अंबाला छावनी स्थित श्री सत्संग सभा शिवाला अनाज मंडी मंदिर - फोटो : Ambala
अंबाला। सत्संग सभा शिवाला मंदिर अनाजमंडी छावनी का इतिहास लगभग दो सौ साल पुराना है। मंदिर का पुनर्निर्माण 1992 में हुआ था। शिव भक्तों के लिए मंदिर में स्थापित पारेश्वर शिवलिंग आस्था का केंद्र है। अंबाला का यह एकमात्र शिवलिंग है, जिसे उज्जैन मंदिर की तर्ज पर पारे से तैयार किया गया है। यही कारण है कि अंबाला के अलावा दूसरे जिलों से भक्त इस शिवलिंग के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

मंदिर में सावन व शिवरात्रि पर भक्त जलाभिषेक के लिए उमड़ते हैं। शिवलिंग के अलावा अन्य देवी-देवताओं की भी मूर्ति स्थापित है। मंदिर में पारेश्वर शिवलिंग 2017 में स्थापित हुआ था। पारे के इस शिवलिंग को उज्जैन व बठिंडा के पंडित द्वारा एक सप्ताह के अंदर तैयार किया गया था। पारेश्वर शिवलिंग की भी यह मान्यता है कि कोई भी कष्टी आने पर अगर सुबह शाम पूरे श्रद्धाभाव के साथ पूजा की जाए तो सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
विज्ञापन

उज्जैन मंदिर की तरह होता है शृंगार
मंदिर में भक्त पारेश्वर शिवलिंग पर जलाभिषेक सुबह और शाम पहुंचते हैं। मंदिर में सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलाभिषेक व शिवलिंग का शृंगार किया जाता है। कीर्तन मंडली की ओर से भजनों का गुणगान होता है। शिवपुराण का पाठ भी नियमित रूप से किया जाता है। शिवलिंग का समय-समय पर भव्य शृंगार भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई सालों से मंदिर में सेवा कर रहे हैं। मंदिर का इतिहास करीब दो सौ साल पुराना है। मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं में बड़ी आस्था है। सच्चे मन से जो भी मंदिर में माथा टेककर मन्नत मांगता है, वह पूर्ण होती है। मंदिर में पहले से भी एक शिवलिंग स्थापित है, लेकिन 2017 में पारेश्वर शिवलिंग स्थापित हुआ जो पूरे अंबाला का पहला मंदिर है।

-देवी प्रसाद, मंदिर पुजारी

अंबाला छावनी स्थित श्री सत्संग सभा शिवाला अनाज मंडी मंदिर में पारेशवर शिवलिंग

अंबाला छावनी स्थित श्री सत्संग सभा शिवाला अनाज मंडी मंदिर में पारेशवर शिवलिंग- फोटो : Ambala

देवी प्रसाद, पंडित।

देवी प्रसाद, पंडित।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed