फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Parents will report the behavior of students after the holidays

Ambala News: छुट्टियों के बाद विद्यार्थियों का व्यवहार बताएंगे अभिभावक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Parents will report the behavior of students after the holidays
जिला ​शिक्षा सदन।
अंबाला सिटी। गर्मियों की छुट्टियों के बाद एक जुलाई से स्कूल खुलने जा रहे हैं। ऐसे में एक महीने के दौरान विद्यार्थियों के होमवर्क की अब समीक्षा की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी अभिभावकों को सौंपी है। बाल वाटिका से लेकर पांचवीं कक्षा के होमवर्क की समीक्षा करने के लिए यह तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

इस बार इन कक्षा के छात्रों को अलग से होमवर्क दिया था, लेकिन घर पर इस दौरान छात्रों का व्यवहार कैसा रहा और उन्होंने स्कूल द्वारा दिए गए होमवर्क को कैसे किया, यह सभी जानकारी अभिभावक विभाग को देंगे।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने बताया कि जिले में प्राथमिक स्कूलों की संख्या 478 है। अकसर अभिभावक बताते हैं कि उनके बच्चों द्वारा अच्छा काम तो किया गया, लेकिन उन्हें कोई शाबाशी अथवा सकारात्मक टिप्पणी नहीं मिलती। ऐसे में अब अभिभावक खुद ही बच्चों का आकलन करेंगे, इसके लिए बच्चों के गृहकार्य बारे एक गूगल फॉर्म पर अभिभावकों से कुछ प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसके आधार पर बच्चों को अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सब के लिए जिला स्तर पर कक्षावार एक गूगल फॉर्म भी तैयार कर लिया गया है। जिसे सभी अभिभावकों के साथ सांझा किया जाएगा। इसमें छात्रों के व्यवहार से लेकर उन्होंने ग्रीष्मकालीन अवकाश में क्या-क्या गतिविधियां की, उन्हें घर के सभी सदस्यों के फोन नंबर आधार नंबर याद है या नहीं, इस तरह के सवालों को पूछा जाएगा।
यह गूगल फॉर्म फोन के माध्यम से अभिभावकों तक पहुंचेगा, जिसे भरना सभी के लिए अनिवार्य होगा। प्राइमरी स्तर पर छात्रों को इस बार निपुण हरियाणा मिशन के तहत होमवर्क दिया गया था। जिसमें छात्रों को अपने माता-पिता और इसमें प्राइमरी स्तर के बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए कार्य हो रहे हैं।
ऐसे में बच्चों के स्कूल एक्टिविटी के साथ-साथ होमवर्क पर भी इस बार खास नजर रखी जा रही है। एक महीने में बच्चों ने घर में क्या-क्या एक्टिविटी की, उसका असर हुआ है, इसको लेकर पूरी रिपोर्ट तैयार होगी। 30 जून तक स्कूल में गर्मी की छुट्टियां है। 1 जुलाई से स्कूल खुल जाएंगे। इसके बाद अगले 15 दिन में स्कूल में अभिभावक टीचर बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक के बाद उसे छात्रों को उस के बारे में बताया जाएगा।
गौरतलब है कि छुट्टियां शुरू होने से पहले भी पीटीएम आयोजित की जानी थी, लेकिन बढ़ती गर्मी के चलते इस बार समय से पहले छुट्टियां कर दी गई थी। स्कूल खोलने के बाद जुलाई महीने में निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत एंडलाइन असेसमेंट की तैयारी भी की जा रही है। बच्चों द्वारा अप्रैल में की गई पढ़ाई के सिलेबस और जून माह में किए गए ग्रीष्मकालीन गृहकार्य के आधार पर बच्चों का यह प्रस्तावित आकलन किया जाएगा।
छुट्टियों में किए गए गृहकार्य के लिए गूगल फार्म पर फीडबैक देंगे अभिभावक

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। गर्मियों की छुट्टियों के बाद एक जुलाई से स्कूल खुलने जा रहे हैं। ऐसे में एक महीने के दौरान विद्यार्थियों के होमवर्क की अब समीक्षा की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी अभिभावकों को सौंपी है। बाल वाटिका से लेकर पांचवीं कक्षा के होमवर्क की समीक्षा करने के लिए यह तैयारी की जा रही है।
इस बार इन कक्षा के छात्रों को अलग से होमवर्क दिया था, लेकिन घर पर इस दौरान छात्रों का व्यवहार कैसा रहा और उन्होंने स्कूल द्वारा दिए गए होमवर्क को कैसे किया, यह सभी जानकारी अभिभावक विभाग को देंगे।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने बताया कि जिले में प्राथमिक स्कूलों की संख्या 478 है। अकसर अभिभावक बताते हैं कि उनके बच्चों द्वारा अच्छा काम तो किया गया, लेकिन उन्हें कोई शाबाशी अथवा सकारात्मक टिप्पणी नहीं मिलती। ऐसे में अब अभिभावक खुद ही बच्चों का आकलन करेंगे, इसके लिए बच्चों के गृहकार्य बारे एक गूगल फॉर्म पर अभिभावकों से कुछ प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसके आधार पर बच्चों को अंक दिए जाएंगे।
इस सब के लिए जिला स्तर पर कक्षावार एक गूगल फॉर्म भी तैयार कर लिया गया है। जिसे सभी अभिभावकों के साथ सांझा किया जाएगा। इसमें छात्रों के व्यवहार से लेकर उन्होंने ग्रीष्मकालीन अवकाश में क्या-क्या गतिविधियां की, उन्हें घर के सभी सदस्यों के फोन नंबर आधार नंबर याद है या नहीं, इस तरह के सवालों को पूछा जाएगा।
यह गूगल फॉर्म फोन के माध्यम से अभिभावकों तक पहुंचेगा, जिसे भरना सभी के लिए अनिवार्य होगा। प्राइमरी स्तर पर छात्रों को इस बार निपुण हरियाणा मिशन के तहत होमवर्क दिया गया था। जिसमें छात्रों को अपने माता-पिता और इसमें प्राइमरी स्तर के बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए कार्य हो रहे हैं।
ऐसे में बच्चों के स्कूल एक्टिविटी के साथ-साथ होमवर्क पर भी इस बार खास नजर रखी जा रही है। एक महीने में बच्चों ने घर में क्या-क्या एक्टिविटी की, उसका असर हुआ है, इसको लेकर पूरी रिपोर्ट तैयार होगी। 30 जून तक स्कूल में गर्मी की छुट्टियां है। 1 जुलाई से स्कूल खुल जाएंगे। इसके बाद अगले 15 दिन में स्कूल में अभिभावक टीचर बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक के बाद उसे छात्रों को उस के बारे में बताया जाएगा।

गौरतलब है कि छुट्टियां शुरू होने से पहले भी पीटीएम आयोजित की जानी थी, लेकिन बढ़ती गर्मी के चलते इस बार समय से पहले छुट्टियां कर दी गई थी। स्कूल खोलने के बाद जुलाई महीने में निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत एंडलाइन असेसमेंट की तैयारी भी की जा रही है। बच्चों द्वारा अप्रैल में की गई पढ़ाई के सेलेबस और जून माह में किए गए ग्रीष्मकालीन गृहकार्य के आधार पर बच्चों का यह प्रस्तावित आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed