फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Panna Pramukh to take the party forward: Dhankhar

पार्टी को आगे बढ़ाएं पन्ना प्रमुख : धनखड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Panna Pramukh to take the party forward: Dhankhar
अंबाला सिटी। भाजपा के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन मैदान में पहले पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य रुप से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक असीम गोयल ने की। इसमें 258 बूथों के 5 हजार 107 पन्ना प्रमुखों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा के सभी प्रमुख वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए भाजपा की नीतियों और अभी तक के संघर्ष की पूरी गाथा को सुनाया। उन्होंने पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए सभी को प्रेरित किया। इस दौरान पन्ना प्रमुखों को अपने-अपने घरों पर बीजेपी का झंडा लगाने के लिए कहा गया। इस मौके पर भाजपा संगठन महामंत्री राजीव राजू, भाजपा प्रदेश महामंत्री पवन सैनी, राई विधानसभा विधायक मोहन लाल बढौली, भाजपा के जिला प्रभारी व यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, सांसद रत्नलाल कटारिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

तोपखाना परेड में मनाया स्थापना दिवस
अंबाला। तोपखाना परेड में भाजपा के 43वें स्थापना दिवस पर हरियाणा से शाक्य समाज महिला विंग अध्यक्ष राजदुलारी ने घर- घर जाकर भाजपा का ध्वज लगाकर बड़ी धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed