फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Panic in Lucknow-Chandigarh Express due to fire

Ambala News: आग की सूचना से लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में मची अफरा-तफरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Panic in Lucknow-Chandigarh Express due to fire
अंबाला। आग लगने की सूचना से लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान यात्रियों में भी चीख-पुकार मच गई। ट्रेन को तुरंत रेलवे यार्ड में रोक दिया गया और फिर जांच शुरु की गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ सहित रेलवे के अन्य विभागीय अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। लगभग 10 मिनट तक ट्रेन को पूरी तरह से खंगाला गया। इस दौरान कोच डी-3 में पाया गया कि किसी यात्री ने अग्निशमन यंत्र से छेड़छाड़ कर दी थी। इस कारण कोच से धुआं निकल रहा था।
विज्ञापन

जब ट्रेन रेलवे यार्ड में पहुंची तो वहां तैनात कर्मचारियों ने कोच से धुंआ उठता देखकर इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी और ट्रेन को रोक दिया। रेलवे से प्राप्त जानकारी अनुसार वीरवार को ट्रेन नंबर 15011 लगभग 3.30 घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची थी। कुछ देर रुकने के बाद शाम लगभग 5.35 बजे जब ट्रेन अंबाला यार्ड में पहुंची तो ट्रेन के एक कोच से उठ रहे धुएं को देखकर रेलवे कर्मचारी ने अलर्ट जारी कर दिया। इसके बाद ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया और सिग्नल भी लाल कर दिया गया। जिससे ट्रेन में अफरा -तफरी मच गई। इसकी भनक लगते ही यात्रियों में भी चीख पुकार मच गइ। ट्रेन रोकने के बाद की गई गहन जांच के बाद सामने आया कि डी-3 कोच के किसी यात्री ने अग्निशमन यंत्र को चला दिया था। इस कारण कोच में धुंआ हो गया।
विज्ञापन

अच्छी तरह से जांच पड़ताल करने के बाद 5.45 बजे ट्रेन को गंतव्य की तरफ रवाना कर दिया गया। आरपीएफ प्रभारी जावेद खान ने बताया कि ट्रेन नंबर 15011 में आग की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच जब जांच की गई तो पाया कि किसी यात्री द्वारा अग्निशमन यंत्र के साथ छेड़छाड़ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed