फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Panchayat elections intensified as soon as JP Nadda arrives

जेपी नड्डा के आते ही पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections intensified as soon as JP Nadda arrives
अंबाला सिटी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हरियाणा दौरे के बाद पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई। अंबाला पहुंचे जेपी नड्डा ने पन्ना और बलाना मंडल प्रमुखों की बैठक लेते हुए नब्ज टटोली। उन्होंने 700 से अधिक पन्ना और मंडल प्रमुखों को संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया। इससे पूर्व उनका निजी स्कूल में स्वागत हुआ। स्वागत करने के लिए प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, गृहमंत्री अनिल विज व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम से पूर्व पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष पूरी तरह से बिखरा हुआ है। कांग्रेस के पुराने सदस्य लगातार पार्टी छोड़ कर जा रहे हैं जो विपक्ष की स्थिति बताता है। वहीं अन्य पार्टी जहां चुनाव के समय सक्रिय होती हैं तो उनकी पार्टी निरंतर चलने वाली पार्टी है। इसको लेकर जेपी नड्डा ने सेवा ही संगठन का मंत्र दिया है, जिस पर वह चल रहे हैं। वहीं चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव सिंबल पर लड़ेगी या नहीं इसके लिए टीम गठित की गई है। वही इसका निर्णय करेगी। इसके अलावा हुड्डा द्वारा पार्टी छोड़ गुलाब नबी आजाद से मुलाकात करने के विषय में उन्होंने कहा कि वह उनका अपना निर्णय है।
विज्ञापन

गृहमंत्री के जनता दरबार को सराहा
अंबाला में पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का फूलों की वर्षा के साथ स्वागत किया गया। जेपी नड्डा ने गृहमंत्री अनिल विज द्वारा लगाए जा रहे जनता दरबार और विधायक असीम गोयल द्वारा आयोजित किए गए पन्ना प्रमुख के कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद नड्डा कैथल में आयोजित आगामी कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed