फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Pakistan's cowardly act will be answered: Ravneet Bittu

पाकिस्तान की कायराना हरकत का दिया जाएगा जवाब : रवनीत बिट्टू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Pakistan's cowardly act will be answered: Ravneet Bittu
अंबाला सिटी। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू वीरवार को जिला भाजपा कार्यालय अंब कमल में आयोजित डॉ. भीम राव आंबेडकर जिला गोष्ठी में शिरकत करने पहुंचे। यहा पर उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई घटना को निंदनीय बताया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह की ओर से इस आतंकी हमले का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह कायराना कार्य पाकिस्तान से आए आतंकियों ने सैलानियों के साथ किया है। इसके साथ ही कश्मीर के पर्यटन उद्योग का भी बड़ा नुकसान किया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में पर्यटन उद्योग के माध्यम से ही रोजी-रोटी चलती है। उन्होंने कहा कि कश्मीर का देश के साथ जुड़ाव हो गया था। इसके कारण पाकिस्तान का कारोबार कम हो गया था। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

रेल परियोजना पर भी पहलगाम घटना का होगा असर
मंत्री रवनीत बिट्टू ने कहा कि इस घटना का असर वहां बन रहे रेल प्रोजेक्ट पर भी होगा। यह ट्रैक दिल्ली से बारामुल्ला तक शुरू होना है। उन्होंने पिछले दिनों दिल्ली से बारामुला तक बिछाए जा रहे रेल ट्रैक प्रोजेक्ट की समीक्षा की थी, यह एक बेहतरीन प्रोजेक्ट है, इस प्रोजेक्ट के तहत 13 किलोमीटर के एरिया में टनल होगी। सुरक्षा प्रोटोकॉल और अन्य सभी व्यवस्थाएं तैयार हैं। इस रेल मार्ग प्रोजेक्ट में कोई देरी नहीं होगी। उन्होंने हर चीज को तोड़ने की कोशिश की है। मंत्री बिट्टू ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीम राव आंबेडकर ने सबको एक समान अधिकार देने का काम किया है। आज उनकी ही देन है कि हम सब एक हैं। उनकी ओर से बनाए गए संविधान की सराहना दुनिया में होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल की ओर से धूलकोट रेलवे स्टेशन का भी जीर्णोद्धार करने की बात उनसे कही । इस पर मंत्री बिट्टू ने आश्वस्त किया कि स्टेशन के जीर्णोद्धार के लिए जितने भी बजट की आवश्यकता होगी, वह रेलवे विभाग के माध्यम से उपलब्ध करवाएंगे। इस मौके पर मेयर शैलजा सचदेवा, जिलाध्यक्ष मनदीप सिंह राणा, जिला महामंत्री कर्मचंद, जिला महामंत्री विवेक गुप्ता, संयोजक सुरेश सहोता व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed