फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Pakistan Spy Case Ambala Sunil arrested spying for Pakistan

Spy Case: हनीट्रैप में फंसाने वाली महिला सुनील से करती थी अश्लील चैट, वीडियो कॉल पर नहीं दिखाती थी चेहरा

Tue, 06 Jan 2026 09:30 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 06 Jan 2026 09:30 PM IST
सार

अंबाला के हनीट्रैप मामले में आरोपी सुनील ने पुलिस पूछताछ में बड़े खुलासे किए हैं।  उसने पुलिस को बताया महिला अक्सर उससे अश्लील चैट करती थी लेकिन वीडियो कॉल पर कभी भी अपना चेहरा नहीं दिखाती थी। 

विज्ञापन
Pakistan Spy Case Ambala Sunil arrested spying for Pakistan
आरोपी सुनील को नागरिक अस्पताल से मेडिकल के बाद ले जाती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

हनीट्रैप में फंसाकर सबगा गांव निवासी सुनील उर्फ सन्नी से अंबाला एयरफोर्स स्टेशन की सूचनाएं लेने वाली अनु उर्फ अनवी छह दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आई है। इस खेल में अनु नाम की महिला आरोपी सुनील से बात तो कई बार करती थी, लेकिन जब उसकी वीडियो कॉल की बारी आती थी तो अपना चेहरा स्पष्ट रूप से सामने नहीं आने देती थी ताकि उसकी पहचान न हो सके। 

विज्ञापन


वह कभी अंधेरा होने का बहाना बना लेती थी तो कभी पास में कोई होने की बात कहकर टाल देती थी। यही कारण है कि आरोपी सुनील उर्फ सन्नी अब तक पूरी तरह से हुलिया नहीं बता पाया है। अब तक की जांच में ये बातें सामने आई हैं।
विज्ञापन


स्कैच बनाना पुलिस के लिए चुनौती

अंबाला सीआईए-2 व जांच एजेंसियों के लिए सबसे बड़ी सिरदर्दी उस महिला का स्कैच तैयार करना है। पूछताछ में आरोपी सुनील ने बताया कि महिला वीडियो कॉल करने से कतराती थी। दबाव डालता तो बहाने तैयार रहते थे। ज्यादातर समय वह अश्लील चैट करती थी। बातों में फंसाकर सुनील से सेना की अलग-अलग यूनिट की जानकारी लेती थी कि कहां कौन सी यूनिट है और एयरफोर्स स्टेशन कहां है और उसमें क्या-क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए-2 की टीमों ने खंगाले बैंक खाते

गोपनीय सूचनाएं देने के बदले फंडिंग की आशंका को लेकर भी जांच एजेंसियां गहनता से जांच कर ही हैं। सीआईए-2 की टीमों ने सबगा गांव के पंजाब सिंध बैंक में सुनील व उनके परिवार से जुड़े खातों को भी खंगाला। हालांकि अब तक पुलिस की तरफ से किसी भी तरह की फंडिंग की पुष्टि नहीं की गई है। इसके अलावा सुनील के पैन व आधार कार्ड से जुड़ी तमाम जानकारी हासिल की जा रही है कि सुनील के नाम क्या-क्या संपत्ति है। 

सीआईए-2 की टीम चार दिन के रिमांड के दौरान सुनील के मोबाइल डेटा और कॉल रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या सुनील के अलावा इलाके के कुछ और लोग भी इस हनीट्रैप के जाल में फंसे हैं। उस लोकेशन व नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है, जहां से महिला यह ऑपरेट कर रही थी। आईबी से मिले इनपुट के बाद सीआईए-2 की टीम ने आरोपी को 2 जनवरी को काबू किया था। 3 जनवरी को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed