फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Pakistan is on the verge of being sold : Anil Vij

पाकिस्तान बिकने के कगार पर : अनिल विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Pakistan is on the verge of being sold : Anil Vij
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर कटाक्ष किया। अंतरराष्ट्रीय बैंकों से लगभग 41 हजार करोड़ का कर्ज लेने की तैयारी पर तंज कसते हुए मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान बिकने के कगार पर है। अब कौन-कौन खरीदार मैदान में हैं यह देखने की बात है। पाकिस्तान में महंगाई कई गुना ज्यादा बढ़ गई है। रोजमर्रा की चीज जैसे आलू, आटा, दाल, चावल आदि महंगा हो गया है। पाकिस्तान इस समय गृह युद्ध के कगार पर है। सिंध व बलूचिस्तान के लोग पाकिस्तान से अलग होना चाहते हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस को केंद्र सरकार की उपलब्धि से तकलीफ : कांग्रेस ने देश भर के सदस्यों की मीटिंग बुलाई है। जिसमें मोदी सरकार को घेरने के लिए काम किया जाएगा। इस पर विज ने कहा कि कांग्रेस को बहुत तकलीफ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश ने इतने कम समय में काफी बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। भारत ने पाकिस्तान के नौ उग्रवादी ठिकाने तहस-नहस किए, 100 के लगभग मारे गए, कई रन-वे तबाह किए। ये कांग्रेस को सहन नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed