फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Pain of partition shared in Panna Pramukh conference

Ambala News: पन्ना प्रमुख सम्मेलन में साझा किया विभाजन का दर्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Pain of partition shared in Panna Pramukh conference
अंबाला छावनी में आयोजित पन्ना प्रमुख कार्यक्रम के दौरान मौजूद भाजपा पन्ना प्रमुख
अंबाला। हम संगठन आधारित पार्टी हैं और संगठन ही हमारी शक्ति है। पन्ना प्रमुख का मतलब है उसके अधीन 60 मतदाताओं का दुख-दद बांटना। उसे सरकारी योजनाओं की जानकारी और उसका लाभ भी मिले, इसकी जिम्मेदारी भी पन्ना प्रमुख की है। अब जल्द ही यह व्यवस्था कर रहे हैं कि आयुष्मान कार्ड हो, परिवार पहचान पत्र हो या फिर आधार कार्ड से जुड़ी समस्या तो यह मतदाता के घर जाकर दुरुस्त होगी।
विज्ञापन

उक्त जानकारी छावनी में आयोजित भाजपा के 78वें पन्ना प्रमुख सम्मेलन के दौरान हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दी। उन्होंने कहा कि चुनाव 2024 में पन्ना प्रमुखों की मेहनत के बल पर केंद्र और हरियाणा में भी तीसरी बार सरकार बनेगी। क्यूआर कोड के बारे में बताया कि इस सुविधा से कोई भी बाहरी व्यक्ति सम्मेलन में भाग नहीं ले सकता। यह सुविधा कारगर सिद्ध हो रही है। पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भीड़ नहीं, बल्कि कार्यकर्ता मौजूद हैं।
विज्ञापन

यह एक जीता-जागता उदाहरण है। भाजपा की कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं है। यहां छोटा कार्यकर्ता भी बड़ा नेता बन सकता है। अन्य में परिवारवाद की नीति चलती है। इसका उदाहरण कांग्रेस है जो नेहरु और गांधी परिवार के ईद-गिर्द घूम रही है। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़ ने विभाजन के दर्द को साझा किया और कहा कि कांग्रेस के दिए जख्मों को याद रखना।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मौजूद विधायक और जिला प्रभारी घनश्याम दास अरोड़ा ने बताया कि प्रदेश में 72 विधानसभाओं में पन्ना सम्मेलन हो चुके हैं और 12 रह गए हैं, वहां भी जल्द ही पन्ना प्रमुख सम्मेलन करवाए जाएंगे। वहीं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस ने सदा देश को बांटने का काम किया है। कांग्रेस की गलत नीतियों और गलत सोच के कारण ही जम्मू-कश्मीर में धारा-370 लगाकर दशकों तक देश की मुख्य धारा से काटे रखा, लेकिन मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने एक झटके में 370 हटाकर जम्मू-कश्मीर में शांति बहाली की।

धनखड़ ने पन्ना प्रमुखों को पार्टी की बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की रीति व नीति है कि पन्ना प्रमुख में से ही कोई प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर विराजमान होकर देश की सेवा करते हैं। धनखड़ ने मोदी सरकार की साढ़े नौ साल की उपलब्धियां भी गिनवाई। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को गैस सिलेंडर देकर धुआं से मुक्ति दिलाई। आज हर घर में नल से जल पहुंच रहा है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेश बतौरा, प्रदेश मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता डिम्पल, विजेंद्र चौहान व किरणपाल सहित काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अंबाला छावनी में आयोजित पन्ना प्रमुख कार्यक्रम के दौरान मौजूद भाजपा पन्ना प्रमुख

अंबाला छावनी में आयोजित पन्ना प्रमुख कार्यक्रम के दौरान मौजूद भाजपा पन्ना प्रमुख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed