अंबाला में नहीं लगेगी मुस्लिमों की रेहड़ी: हिंदू संगठनों ने चेक किए आधार कार्ड, हिसार में ऑटो मार्केट बंद
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर हरियाणा के अंबाला में लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। हिंदू संगठनों के लिए मुस्लिम समुदाय के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। सोमवार को अंबाला कैंट में हिंदू संगठनों के लोगों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को रहेड़ी लगाने से रोक दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर अभी भी विरोध हो रहा है। हिंदू संगठनों के लोग मुस्लिम समुदाय के खिलाफ सड़कों पर हैं। आतंकी हमले के विरोध में गुस्साए हिंदू परिषद के लोगों ने एकजुट होकर अंबाला कैंट में लगने वाली मंडे मार्केट में रोष जताया। जय श्री राम, हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
हिंदू समाज के लोगों ने इस बाजार में रेहड़ी लगाने वालों से अपील की है कि वह किसी भी बाहरी मुस्लिम समुदाय के लोगों को रेहड़ी न लगाने दें। हालांकि मंडे मार्केट में लगनी वाली दुकानदारों में से कुछ से आधार कार्ड भी जांचे। मौके पर अंबाला कैंट थाना प्रभारी अजायब सिंह सहित भारी पुलिस तैनात रहा। इस बीच बाहरी मुस्लिम समुदाय की इस बाजार में कोई रेहड़ी नहीं मिली। आखिर में पुलिस हिंदू परिषद के सदस्यों को समझाते हुए कहा कि उनकी तरफ से नियमित तौर पर नजर रखी जा रही है। इसके बाद सभी वापस लौट आए।
बता दें कि रविवार को सदस्यों ने एकजुट होकर अंबाला कैंट थाने में भी मंडे मार्केट से बाहरी मुस्लिम रेहड़ी चालकों को हटवाने के लिए ज्ञापन सौंपा था। इस मंडे बाजार में सहारनपुर आदि से भी मुस्लिम समुदाय के लोग रेहड़ी लगाने आते थे। पिछले सप्ताह से यह नहीं आ रहे हैं।
एशिया की सबसे बड़ी ऑटो मार्केट के व्यापारियों ने मार्केट बंद कर जताया रोष
इसी तरह हरियाणा के हिसार में पहलगाम आतंकी घटना के विरोध में एशिया की सबसे बड़ी ऑटो मार्केट के व्यापारियों ने मार्केट बंद कर रोष जताया। व्यापारियों ने मार्केट एरिया में पैदल रोष मार्च निकाला। पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पाकिस्तान आतकंवाद का पोषक देश है, जहां लगातार आतंकवाद फल-फूल रहा है। देश के निर्दोष लोगों की जघन्य हत्या करना कायरना हरकत है, जिसका सरकार कड़ा जवाब दे। इस कायराना हमले की घोर निंदा करते हुए भारत सरकार से मांग की है कि हमले के दोषी आतंकवादियों व उनके आकाओं को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि दोबारा इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो। इस दु:ख की घड़ी में समूचा राष्ट्र व विश्व के देश भी शोक संतप्त परिवारों के साथ है। भारत पाकिस्तान की इस कायराना हरकत का कड़ा जवाब देगा। किसी भी आतंकी को बख्शा नहीं जाएगा। हर एक आतंकी को उसके किए की सजा मिलेगी। आतंक की इस घटना के विरोध में पूरा देश एकजुट है।