फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Paddy is not being weighed using digital scales.

Ambala News: डिजिटल कांटे से नहीं हो रही धान की तौलाई

Fri, 03 Oct 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 03 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Paddy is not being weighed using digital scales.
शहर के नई अनाज मंडी में धान को सुखाते मजदूर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। राज्य सरकार की ओर से मंडियों में धान तोलाई के लिए डिजिटल कांटे लगाने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन अभी भी मंडी में साधारण फर्शी कांटे से ही तोलाई की जा रही है। इसको लेकर जहां भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत एतराज जता चुकी है, वहीं मार्केट कमेटी के सचिव की ओर से भी आढ़तियों को डिजिटल कांटे से तोलाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए सरकार की ओर से आया नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है पर अभी तक डिजिटल कांटे से धान की तोलाई नहीं हो रही।
वहीं, धान का सीजन पीक पर पहुंच गया है। मंडी में फसल लेकर आ रहे किसानों को बेचने में दिक्कत आ रही है। पोर्टल पर फसल सत्यापित न होने से मार्केट कमेटी की ओर से किसानों के मैन्युअल गेट पास तो काटे जा रहे हैं, लेकिन उन किसानों को ऑनलाइन फसल बेचने में दिक्कत आ रही है। जब उन किसानों का ऑनलाइन गेट पास नहीं कटेगा, तब तक उनकी फसल नहीं बिकेगी।
विज्ञापन


मंडी में पोर्टल की पहले दिन से आ रही समस्या
बीते 22 सितंबर से मंडियों में धान फसल की खरीद शुरू हुई थी। उस दौरान से ही पोर्टल पर फसल सत्यापित न होने की दिक्कत आ रही है। किसान फसल सत्यापित न होने पर मार्केट कमेटी में पहुंचते हैं, लेकिन यहां उनको फसल सत्यापित न होने की जानकारी मिलती है। फसल सत्यापित करने का कार्य कृषि व राजस्व विभाग का है। इन दोनों विभागों की ओर से फसल सत्यापित होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडियों में नहीं लगाए गए डिजिटल कांटे
भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के जिला प्रधान गुरमीत सिंह माजरी का कहना है कि सरकार के निर्देश हैं कि किसानों की फसल को डिजिटल कांटे से तोला जाए, लेकिन आढ़तियों की ओर से मंडियों में डिजिटल कांटे नहीं लगाए जा रहे हैं। सरकार के निर्देशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मार्केट कमेटी अधिकारियों को मंडी में डिजिटल कांटे लगवाने चाहिए ताकि किसानों की धान को ज्यादा न तोला जा सके।

जिन किसानों की फसल सत्यापित नहीं हो रही है। उन किसानों की फसल सत्यापित करने के लिए टीम लगाई गई है। ओटीपी के माध्यम से डाटा सत्यापित किया जा रहा है। किसानों का मिसमैच डाटा भी सत्यापित किया जा रहा है। अगर ऐसी समस्या आ रही है तो इसे चेक करवाया जाएगा।
- दर्शन कुमार, एसडीएम, अंबाला शहर।

मंडी में डिजिटल कांटे से धान तोलाई के लिए सरकार की ओर से मंगलवार को नोटिफिकेशन आया था। इस बारे में आढ़तियों को सूचना दे गई है कि मंडी में डिजिटल कांटे लगाए जाएं।
- दलेल सिंह, सचिव, मार्केट कमेटी अंबाला शहर।

अभी मंडी में डिजिटल कांटे नहीं लगाए गए हैं। इन डिजिटल कांटों का बैटरी बैकअप भी बहुत कम है। इससे तोलाई भी सही से नहीं होती, क्योंकि यह कांटे अभी तक किसी ने चलाए भी नहीं है। सरकार की ओर से डिजिटल कांटे लगाने के निर्देश आए हैं।

- मक्खन गोयल, मंडी प्रधान, कच्चा आढ़ती एसोसिएशन अंबाला शहर।

जिले की मंडियों में इतनी हो चुकी आवक
जिले की 14 मंडियों में गुरुवार शाम तक 117,982.46 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी थी, जबकि 104,844.29 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी थी। मंडियों में लगातार धान की आवक हो रही है।

शहर के नई अनाज मंडी में धान को सुखाते मजदूर। संवाद

शहर के नई अनाज मंडी में धान को सुखाते मजदूर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed