{"_id":"6918e3264ca4c7f60100de88","slug":"overloaded-vehicles-in-front-of-night-food-street-cause-the-drain-to-collapse-ambala-news-c-36-1-sknl1003-153145-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नाइट फूड स्ट्रीट के ओवर लोड वाहन से सामने धंसा नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नाइट फूड स्ट्रीट के ओवर लोड वाहन से सामने धंसा नाला
Sun, 16 Nov 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
अंबाला जगाधरी राजमार्ग स्थित निर्माणाधीन नाइट फूड स्ट्रीट के सामने टूटा नाला। स्वयं
अंबाला जगाधरी राजमार्ग स्थित निर्माणाधीन नाइट फूड स्ट्रीट के सामने का नाला पिछले कई दिनों से धंसा हुआ है। इस धंसे हुए नाले की ओर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है। कुछ दिन पहले इन नाले के ऊपर से भारी वाहन गुजर गया। जिसके कारण इस नाले का लेंटर टूट कर धंस गया। अधिकारियों की और से दो साल पहले ही इस नाले का निर्माण करवाया गया था। अक्सर देखा गया है कि भारी वाहन हाईवे और सड़क को छोड़कर किनारे नालों के ऊपर खडे़ हो जाते है। एक तो यह वाहन भारी होते हैं ऊपर से यह वाहन ओवर लोड होते हैं जिसके कारण नाले का लेंटर इस वाहन का भार सहन नहीं कर सका ओर टूट गया।
- अश्वनी गोयल, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
- अश्वनी गोयल, अंबाला छावनी।