फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Overloaded tractor snaps in half; traffic disrupted for 5 hours.

Ambala News: ओवरलोड ट्रैक्टर बीच से टूटा , 5 घंटे यातायात प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Overloaded tractor snaps in half; traffic disrupted for 5 hours.
ट्रेक्टर के हुए दो टुकड़े। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से महज कुछ घंटे पहले जीटी रोड पर बड़ा हादसा हो गया। चावल के भूसे से भरी एक अत्यधिक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर बीच से टूट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर का इंजन बीच से टूटकर अलग हो गया, जबकि ट्राली पीछे ही रह गई। इस घटना से पांच घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा लेकिन एनएचएआई की लापरवाही का आलम यह रहा कि लंबे समय तक स्थिति की सुध ही नहीं ली गई।

हादसा वीरवार तड़के करीब तीन बजे हुआ। क्षमता से अधिक चावल का भूसा लेकर ट्रैक्टर-ट्राली पंजाब के संगरूर से हंडेसरा जा रही थी। जीटी रोड से गुजरते समय ट्राली अचानक अनियंत्रित हो गई और लोड ज्यादा होने से ट्रैक्टर बीच से ही दो हिस्सों में टूट गया। इस दौरान कोई अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया। हादसे के बाद जीटी रोड पर यातायात की रफ्तार धीमी हो गई। स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी तड़के से ही एनएचएआई के अधिकारियों को फोन मिलाते रहे, लेकिन कोई राहत दल मौके पर नहीं पहुंचा। सुबह आठ बजे हादसे के करीब पांच घंटे बाद एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद दूसरे ट्रैक्टर को बुलाकर भारी-भरकम ओवरलोड ट्राली को सड़क से हटवाया गया, वहीं क्रेन की मदद से ट्रैक्टर के क्षतिग्रस्त हिस्से को किनारे किया जा सका। सीएम के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अमला मुस्तैद था, लेकिन व्यस्ततम जीटी रोड पर 5 घंटे तक हाईवे अथॉरिटी की यह अनदेखी सुरक्षा व्यवस्था और एनएचएआई के आपातकालीन सेवा दावों की पोल खोलती नजर आई। इस संबंध में ट्रैफिक एसएचओ जोगेंद्र सिंह का कहना है कि हादसे के बाद हाइड्रा मंगाकर ट्रैक्टर को हटवा दिया था।
विज्ञापन

ट्रेक्टर के हुए दो टुकड़े। संवाद

ट्रेक्टर के हुए दो टुकड़े। संवाद

ट्रेक्टर के हुए दो टुकड़े। संवाद

ट्रेक्टर के हुए दो टुकड़े। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed