Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Overcrowded trains; passengers traveling while hanging from windows and footboards.

Ambala News: ट्रेनों में भीड़, खिड़कियों व पायदानों पर लटक कर सफर कर रहे यात्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Overcrowded trains; passengers traveling while hanging from windows and footboards.
ट्रेन नंबर 14618 अमृतसर-पू​र्णिया जनसेवा के दरवाजे पर और शौचालय में घुसे यात्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। लोक आस्था के महापर्व छठ पर घर लौटने वाले प्रवासी यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। रेलवे के तमाम इंतजामों के दावों के बीच ट्रेनों में भीड़ और अव्यवस्था यात्रियों की जान पर भारी पड़ती दिख रही है। शुक्रवार को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-2 पर अमृतसर-पूर्णिया जनसेवा एक्सप्रेस (14618) पहुंचते ही सैकड़ों यात्रियों में ट्रेन में चढ़ने के लिए अफरा-तफरी मच गई।
हालात ऐसे बने कि यात्रियों को ट्रेन में जगह पाने के लिए टूटे शीशों वाली खिड़कियों और शौचालय के संकरे रास्ते का सहारा लेना पड़ा। इसके अलावा कुछ यात्री कोच के दरवाजे न खुलने के कारण दरवाजों के पायदानों पर ही लटकर सफर करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। साथ ही यात्रियों ने ट्रेन में जनरल कोच की जगह चेयरकार कोच लगाए जाने पर भी नाराजगी जताई। जनसेवा एक्सप्रेस में पहले से ही यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। चेयरकार कोच में सीमित सीटों के कारण यात्रियों को सामान और परिजनों के साथ चढ़ने में परेशानी हुई। इससे स्टेशन पर अव्यवस्था और बढ़ गई।
विज्ञापन

------
बंद दरवाजों ने बढ़ाई परेशानी
ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची तो जनरल कोच के अधिकांश दरवाजे अंदर से बंद मिले। अंदर बैठे यात्रियों ने भीड़ के डर से दरवाजों पर कुंडी लगा रखी थी। बाहर खड़े लोग दरवाजे पीटते रहे, लेकिन किसी ने नहीं खोला। ऐसे में ट्रेन छूटने के डर से कई यात्री कोच की टूटी खिड़कियों से अंदर घुसे। महिलाएं, बुजुर्ग और युवा शौचालय के संकरे रास्ते से भी कोच में प्रवेश करते दिखाई दिए। मौके पर तैनात आरपीएफ जवानों ने मशक्कत कर आधे दरवाजे खुलवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बच्चों के साथ घंटों से कर रहे हैं इंतजार
प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्री मनोज पासवान, पप्पू कुमार व कुसुम आदि के चेहरों पर दर्द साफ झलक रहा था। पूर्णिया जा रहे यात्री रामविलास और उनके परिवार ने बताया कि वे सुबह से प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। छोटे बच्चों और सामान के साथ बंद दरवाजों के बीच ट्रेन में चढ़ना नामुमकिन सा हो गया है। कई यात्रियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि हर साल त्योहारों पर यही स्थिति रहती है, लेकिन भीड़ को नियंत्रित करने के लिए न तो अतिरिक्त कोच लगाए जाते हैं और न ही दरवाजे खुलवाने के पुख्ता इंतजाम होते हैं।
------
पहले से पैक होकर पहुंच रही ट्रेन
यात्रियों के अनुसार, ट्रेन लुधियाना और सरहिंद से ही ठसाठस भरकर अंबाला पहुंचती है। इसके अलावा प्रवासी कामगारों के बड़े बक्से और बोरे गलियारों में जगह घेर लेते हैं। इससे यात्रियों को खड़े होने तक की जगह नहीं मिलती। यात्रियों ने हर साल त्योहारों पर होने वाली इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।
-----
त्योहारी भीड़ को देखते हुए प्लेटफॉर्म पर जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। यात्रियों को सुरक्षित ट्रेन में चढ़ाने और बंद दरवाजों को खुलवाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। यात्रियों से अपील की जा रही है कि वे जान जोखिम में डालकर खिड़कियों या पायदान पर सफर न करें।

- रविंदर सिंह, प्रभारी, आरपीएफ अंबाला।

ट्रेन नंबर 14618 अमृतसर-पूर्णिया जनसेवा के दरवाजे पर और शौचालय में घुसे यात्री। संवाद

ट्रेन नंबर 14618 अमृतसर-पूर्णिया जनसेवा के दरवाजे पर और शौचालय में घुसे यात्री। संवाद

ट्रेन नंबर 14618 अमृतसर-पूर्णिया जनसेवा के दरवाजे पर और शौचालय में घुसे यात्री। संवाद

ट्रेन नंबर 14618 अमृतसर-पूर्णिया जनसेवा के दरवाजे पर और शौचालय में घुसे यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed