फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Over 4,800 registered properties vanished in three months

Ambala News: तीन माह में गायब हो गईं 4800 से ज्यादा पंजीकृत संपत्तियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Over 4,800 registered properties vanished in three months
- नगर निगम और परिषदों के अपडेटेड डाटा में संपत्तियों की संख्या बढ़ने के बजाय घटीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किए गए नवीनतम आंकड़ों ने जिले में प्रशासनिक हलचल तेज कर दी है। सरकारी डेटा के मुताबिक, पिछले तीन महीनों के भीतर अंबाला के चारों नगर निकायों में रजिस्टर्ड संपत्तियों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। यह स्थिति तब है जब शहरी क्षेत्रों में संपत्तियों की संख्या आमतौर पर बढ़ती है। म्युनिसिपल मामलों के जानकार हेमंत कुमार ने इन आंकड़ों का विश्लेषण कर विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

अक्टूबर 2025 तक के सरकारी रिकॉर्ड में शहर नगर निगम में रजिस्टर्ड संपत्तियों की संख्या 1,26,384 थी। लेकिन 27 जनवरी 2026 को अपडेट किए गए आंकड़ों में यह घटकर 1,23,476 रह गई है। यानी तीन महीने में ही 2,908 संपत्तियां रिकॉर्ड से बाहर हो गई हैं, यही हाल अंबाला सदर (कैंट) नगर परिषद का भी है, जहां 1,599 संपत्तियां कम हुई हैं। अक्टूबर में यहां 1,13,906 संपत्तियां थीं, जो अब 1,12,307 रह गई हैं।
विज्ञापन


निकाय वार गिरावट का ग्राफ
निकाय अक्टूबर 2025 जनवरी 2026 कुल कमी
नगर निगम (शहर) - 1,26,3841 - 123,476 - 2,908
नगर परिषद (सदर)- 1,13,9061 - 112,307 - 1,599
नपा (बराड़ा) - 21,429 - 21,070 - 359
नपा (नारायणगढ़)21,219 - 21,196 - 23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed