फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Outstanding performance in yoga, Brara's smile will now make history in Khelo India Khela

योग में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, बराड़ा की मुस्कान अब खेलो इंडिया खेला में बनाएगी इतिहास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Outstanding performance in yoga, Brara's smile will now make history in Khelo India Khela
योग में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए मुस्कान को सम्मानित करते एसोसिएशन पदाधिकारी - फोटो : Ambala
अंबाला। जिले के जफरपुर गांव निवासी मुस्कान चौहान का खेलो इंडिया खेलो योग प्रतियोगिता में चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता फरवरी माह में पंचकूला में होगी। इससे पहले नेशनल योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की तरफ से उड़ीसा भुवनेश्वर में 11 से 13 नवंबर तक हुई नेशनल योग प्रतियोगिता में मुस्कान ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया था। आर्टिस्टिक योग प्रतियोगिता में आल ओवर हरियाणा की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

हरियाणा की टीम खेलो इंडिया के लिए चुनी गई है। योग फेडरेशन के प्रधान राजिंदर विज ने मुस्कान को बधाई दी, उन्होंने कहा कि यह पूरे जिले के लिए बड़ी शान की बात है कि अंबाला की बेटी खेलो इंडिया खेलो में भाग लेगी। उन्होंने बताया कि 17 साल की मुस्कान बराड़ा के गांव जफरपुर निवासी योग टीचर कुलदीप चौहान की बेटी है। मुस्कान डीएवी स्कूल में 11 वीं मेडिकल की छात्रा है। मुस्कान ने योग की शुरुआत छठी कक्षा से की थी। मुस्कान को योग करने की ललक अपने पिता से लगी, जो सरकारी स्कूल बराड़ा में योग टीचर हैं। योग सीखने के बाद प्रतियोगिता में भाग लिया और 2019 में वेस्ट बंगाल स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया कोलकाता में हुई प्रतियोगिता में राष्ट्र स्तरीय पदक जीता।
विज्ञापन

डीएवी नेशनल गेम्स पानीपत में भी मुस्कान ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अभी कुछ दिन पहले अंबाला में हुई योग प्रतियोगिता में भी मुस्कान ने दो स्वर्ण पदक जीते थे। इसके बाद उसने जिलास्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने बताया कि मुस्कान 26 जनवरी 2019 को राज्यपाल और 15 अगस्त को रामविलास शर्मा पूर्व शिक्षा मंत्री से भी सम्मानित हो चुकी हैं। इसके अलावा 2018 में खेल मंत्री संदीप सिंह ने भी उनको सम्मानित किया था। हरियाणा सरकार ने भी 21 जून को योग-डे पर कैलेंडर लांच किया था। इसमें मुस्कान की योग तस्वीरों को शामिल किया गया। प्रधान ने लोगों से अपील की कि वह अपने बच्चों को योग सिखाएं, छावनी की योगशाला में बच्चों के लिए अलग से कक्षाएं लगाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed