फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Organizations will start Selfie with Helmet campaign

Ambala News: सेल्फी विद हेल्मेट अभियान शुरू करेंगी संस्थाएं

Thu, 12 Jun 2025 01:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Organizations will start Selfie with Helmet campaign
अंबाला सिटी। 147 दिनों में 91 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत ने शहरवासियों को झकझोर दिया है। इसके लिए सामाजिक संस्थाओं ने काम करने का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक दो पहिया वाहन चालकों की मौत हुई है। जिसमें हेल्मेट न पहनना एक बड़ी वजह बना है। इसके लिए शहर की संस्थाएं एक नए अभियान की शुरुआत करने जा रही हैं। इस अभियान का नाम सेल्फी विद हेल्मेट होगा। इसमें लोगों से अपील की जाएगी कि वह घर से निकलते समय हेल्मेट पहनें और सोशल मीडिया पर सेल्फी विद हेल्मेट लिखकर फोटो लगाएं।
विज्ञापन

इसमें अंबाला को टैग करें। इस अभियान से संस्थाओं को उम्मीद है कि लोग जुड़कर एक बड़ी जागरूकता क्रांति लाने का काम करेंगे। वहीं अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा नियमों की गंभीरता की जानकारी मिलेगी। गाैरतलब है कि बुधवार के अंक में अमर उजाला ने सड़क दुर्घटनाओं के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक से अधिक संस्थाएं जोड़ने की तैयारी

सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जागरूकता ही एक मात्र रास्ता है। सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य और जिला में संस्थाओं के समन्वयक राकेश मक्कड़ ने बताया कि इस अभियान को बड़े स्तर पर चलाने के लिए हमें अधिक से अधिक लोगों व संस्थाओं के साथ की जरूरत है। इसके लिए अभी कुछ संस्थाओं के पदाधिकारियों को कहा गया है तो कुछ जुड़कर काम भी कर रही हैं। संस्थाओं के जुड़ने के बाद एक निश्चित शेड्यूल के हिसाब से जागरूकता कार्यक्रम को चलाया जाएगा। वहीं यातायात नियमों का पालन करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा।


अभी दो दिन चल रहा जागरूकता कार्यक्रम



सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर अभी इद्रीश फाउंडेशन ने काम शुरू किया है। वह सप्ताह में दो दिन पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। बुधवार को बुधवार शाम लगभग छह बजे सदर बाजार चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें यातायात पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने वाहन चालकों को यातायात नियमों की पाठ पढ़ाया और वाहन के सुरक्षित संचालन को लेकर हेलमेट पहनने और सीट बैल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed