फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Orders to open accounts in private banks, will go on strike in protest

आढ़तियों को प्राइवेट बैंकों में अकाउंट खुलवाने के आदेश पर भड़के आढ़ती, हड़ताल की चेतावनी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
Orders to open accounts in private banks, will go on strike in protest
संवाद न्यूज एजेंसी अंबाला सिटी। अब किसानों की मेहनत का पैसा केवल प्राईवेट बैंकों में ही आएगा। इसके लिए सरकार की ओर से आढ़तियों को प्राईवेट बैंक में अकाउंट खोलने के आदेश जारी किए गए हैं। सरकार की ओर से आदेशों में साफ गया है कि जो आढ़ती सरकार द्वारा निर्धारित निजी बैंकों में अपना अकाउंट खोलेगें और उसे अपलोड करेंगे। उसी में ही किसानों की फसल का पैसा आएगा। आदेश में सरकार ने सपष्ट रूप से कहा कि यह आदेश इस सीजन में गेहूं की फसल के लिए भी मान्य है। जिन आदेशों के बाद से आढ़तियों में काफी रोष है। आढ़तियों का कहना है दो दिन बाद से खरीद शुरू होने वाली है और इससे पूर्व सभी आढ़तियों के अकाउंट खुले हुए हैं तो उन्हें प्राईवेट बैंक में अकाउंट खोलने के लिए क्यों बाध्य किया जा रहा है। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान दूनीचंद ने कहा कि अगर सरकार अपने इन आदेशों को वापस नहीं लेती है तो वह हड़ताल करेंगे। इसको लेकर वह जल्द ही मीटिंग बुलाकर इसपर फैसला लेगें ताकि सरकार पुरानी व्यवस्था के अनुसार ही गेहूं की खरीद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed