फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Opposition to the action of construction of drain, jammed

नाला निर्माण की कार्रवाई का विरोध, लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the action of construction of drain, jammed
अंबाला जगाधरी हाइवे पर जाम लगाते खुडडा कलां के लोग - फोटो : Ambala
अंबाला। हाईवे अथारिटी द्वारा अंबाला-जगाधरी नेशनल हाईवे के साथ बनाए जा रहे नाले को लेकर ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया। उन्होंने शुक्रवार शाम को करीब 25 मिनट तक जाम लगाया और निर्माण कार्य का विरोध किया। सूचना मिलते ही तहसीलदार सुरेश कुमार और थाना प्रभारी महेशनगर सुरेश दलाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हाईवे अथारिटी द्वारा यहां नेशनल हाईवे के साथ नाला बनाया जा रहा है। इस नाले के लिए जमीन का अधिग्रहण किया गया था। ग्रामीणों के मुताबिक शुक्रवार को निर्माण एजेंसी की टीम यहां अधिग्रहण की गई जगह से कब्जे हटाने आई थी, ताकि नाले का निर्माण शुरू किया जा सके। बताया गया है कि जिस जगह पर नाले का निर्माण होना है, वहां अधिग्रहण के बावजूद अभी भी कुछ पुराने निर्माण मौजूद हैं। इन्हें हटाने की कार्रवाई शुक्रवार को करने के दौरान यहां विवाद खड़ा हो गया। बताया गया है कि जिस जगह नाला बनना है, वहां ग्रामीणों के शौचालय, तबेले और अन्य निर्माण हैं। जैसे ही टीम ने यहां कार्रवाई शुरू की, उससे पहले ही विवाद हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया और ट्रैफिक को बाधित कर नारेबाजी की। ग्रामीण विक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को प्रभावित लोग डीसी से मिलेंगे।

अंबाला जगाधरी हाइवे पर जाम लगाते खुडडा कलां के लोग

अंबाला जगाधरी हाइवे पर जाम लगाते खुडडा कलां के लोग- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed