फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Operation of special trains affected due to fog

Ambala News: धुंध से चरमराया स्पेशल ट्रेनों का संचालन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Operation of special trains affected due to fog
अंबाला। धुंध बढ़ने से ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। शुक्रवार को भी धुंध के कारण कटरा-नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक घंटे की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

भीड़भाड़ वाले रेल मार्गों पर चलने वाली स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी गड़बड़ा गया है और इसका खामियाजा ट्रेन के इंतजार में घंटों स्टेशन पर बैठकर यात्रियों को उठाना पड़ रहा है। स्पेशल ट्रेनों की हालत तो काफी खराब होती जा रही है। रोजाना चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों को समय पर चलाने के चक्कर में इन स्पेशल ट्रेनों को बीच रास्ते कभी भी रोक दिया जाता है। आने वाले समय में यह समस्या गंभीर हो जाएगी, क्योंकि 16 ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को विशेष ट्रेनों सहित दैनिक ट्रेनों का सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन

वंदे भारत
ट्रेन नंबर 22440 कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस एक घंटा तो ट्रेन नंबर 22477 नई दिल्ली-कटरा वंदेभारत 30 मिनट की देरी से गंतव्य पर पहुंची।
स्पेशल ट्रेनें
ट्रेन नंबर 05735 अमृतसर-कटिहार 5 घंटे, 04677 पटना-फिरोजपुर कैंट स्पेशल 8 घंटे, 05734 कटिहार-अमृतसर स्पेशल 6 घंटे, 05565 सहरसा-सरहिंद स्पेशल 4 घंटे, 07002 सिकंदराबाद-जम्मूतवी नाै घंटे की देरी से गंतव्य पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

दैनिक ट्रेनें
ट्रेन नंबर 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस 30 मिनट, 12203 सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस, 12053 हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस 40 मिनट, 14521 नई दिल्ली-जालंधर एक्सप्रेस दो घंटे, 14816 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस तीन घंटे, 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस 30 मिनट, 12408 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी कर्मभूमि एक्सप्रेस तीन घंटे, 18104 अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस 50 मिनट, 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 1.20 घंटे, 12715 नांदेढ़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस, 12459 नई दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 30 मिनट, 12203 सहरसा-अमृतसरी गरीब रथ एक्सप्रेस चार घंटे, 14507 दिल्ली-फाजिल्का एक्सप्रेस 1.40 घंटे की देरी से गंतव्य पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed