{"_id":"648f515e0ca4d33d95072ff4","slug":"open-parking-in-police-deployment-warning-of-hunger-strike-ambala-news-c-36-1-amb1003-5443-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पुलिस की तैनाती में खुली पार्किंग, अनशन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पुलिस की तैनाती में खुली पार्किंग, अनशन की चेतावनी
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बस स्टैंड के पास दो दिन पहले बंद की गई पार्किंग को प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में रविवार को खुलवा दिया। इस जगह रेहड़ी-फड़ी लगाने के लिए बेंच लग गए थे। इसका कपड़ा मार्केट के दुकानदारों ने विरोध किया था। अब इन बेंच हटाकर पार्किंग के लिए यह जगह खोल दी।
दूसरी तरफ बस स्टैंड के बाहर रेहड़ी संचालकों का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। पुलिस बल की तैनाती में कपड़ा मार्केट की पार्किंग को खुलवाने के लिए रेहड़ी फड़ी संचालकों ने विरोध किया। रेहड़ी-फड़ी एसोसिएशन की 11 सदस्यीय कमेटी ने आगामी रणनीति बनाएगी। इसके साथ ही प्रदर्शन को 24 घंटे में तब्दील कर दिया है।
कपड़ा मार्केट ने किया था विरोध
शुक्रवार को बस स्टैंड के पास पार्किंग में रेहड़ी-फड़ी लगा दी गई थी। जिसका विरोध मार्केट के दुकानदारों ने किया था। उनका कहना था कि यहां मार्केट में आने वाले ग्राहक और दुकानदार कार पार्किंग करते हैं। अगर पार्किंग में रेहड़ी-फड़ी लगेगी तो वह गाड़ी कहां पार्क करेंगे। इसका दिनभर विरोध चला था। तब यह पार्किंग कार के लिए बंद कर दी गई थी और रेहड़ी-फड़ी यहां से हटा दी गई थी। इसमें हरियाणा रोडवेज महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा, नायाब तहसीलदार अंबाला सिटी, डीएसपी रमेश कुमार, सिटी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी शंभू कुमार औरपुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
संचालकों का प्रदर्शन रहा जारी
रेहड़ी फड़ी यूनियन और सीटू यूनियन के बैनर तले चल रहे प्रदर्शन में 11 सदस्यों की कमेटी का गठन किया है। साथ ही प्रदर्शन को 24 घंटे में तब्दील किया। यूनियन प्रधान रामदास ने कि 11 सदस्य कमेटी भूख हड़ताल रखने पर विचार कर रही है। बस स्टैंड के बाहर करीब 75 रेहड़ी-फड़ी संचालक प्रदर्शन करने पर मजबूर हैं, लेकिन जिला प्रशासन की ओर से कोई जगह उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। इस मौके पर जजपा नेता विवेक ललाना मौजूद रहे।
बीते 16 जून को हरियाणा रोडवेज जीएम और जिला प्रशासनिक अधिकारियों को एसोसिएशन की ओर से एक ज्ञापन सौंपा था। इसमें बस स्टैंड के अंदर बनी पार्किंग के बंद रास्ते को खोलने की मांग रखी थी। इस पर जिला प्रशासन और हरियाणा रोडवेज महाप्रबंधक के आदेश अनुसार यह पार्किंग का रास्ता खोला है।
मोहन गोयल, कार्यकारी अध्यक्ष, द होलसेल क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन।
यूनियन के सदस्यों की सहमति से एक 11 सदस्यों की कमेटी का गठन किया है। यह 11 सदस्य कमेटी धरने की आगामी रणनीति तय करेगी। इसका फैसला मान्य होगा। प्रदर्शन 24 घंटे में तब्दील कर दिया है। जब तक जिला प्रशासन की ओर से रेहड़ी संचालकों को कोई जगह की व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक यह धरना प्रदर्शन दिन रात निरंतर जारी रहेगा।
रामदास, प्रधान, रेहड़ी-फड़ी यूनियन।
जिला प्रशासन रेहड़ी संचालकों की अनदेखी कर रहा है। इसका पूरी यूनियन की ओर से विरोध व्यक्त किया जा रहा है। इस प्रकार कपड़ा मार्केट के लोगों की सुनवाई करते हुए जिला प्रशासन ने पार्किंग का रास्ता खोला है, उसी प्रकार रेहड़ी संचालकों के लिए व्यवस्था करना भी जरूरी है। यह फड़ी संचालक अपने परिवारों को पालन पोषण रेहड़ी लगाकर ही कर रहे थे। आज सभी आर्थिक संकट का सामना करने पर मजबूर हैं।
भूपेंद्र सिंह, जनरल सेक्रेटरी, रेहड़ी-फड़ी यूनियन
जिला प्रशासन के आदेश अनुसार बस स्टैंड की पार्किंग का रास्ता खोला है। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया था और मौके पर हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक, नायब तहसीलदार, डीएसपी अंबाला सिटी, थाना प्रभारी अंबाला सिटी और चौकी नंबर तीन से पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
शंभू कुमार, प्रभारी चौकी नंबर-3 अंबाला सिटी।