{"_id":"61a29d06900a5a3c0336beb0","slug":"open-counseling-in-iti-will-continue-on-sunday-ambala-news-knl90993195","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को जारी रहेगी आईटीआई में ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया----","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को जारी रहेगी आईटीआई में ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया----
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। आईटीआई में ऑन स्पॉट दाखिला काउंसिलिंग रविवार से शुरू हो जाएगी। यह प्रक्रिया रविवार को जारी रहेगी। इसके लिए राजकीय आईटीआई अंबाला शहर में दाखिला कमेटी का गठन किया गया है। दाखिला प्रक्रिया सही तरीके से जारी रह सके, इसके लिए वर्ग अनुदेशक जरनैल सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। जो कि सुबह नौ बजे से 11 बजे तक संस्थान में आवेदन प्राप्त करेंगे। इसके बाद 11 से एक बजे तक इन आवेदनों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी और फिर दो बजे से ऑन स्पॉट दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। काउंसिलिंग में किसी प्रकार का आरक्षण लागू नहीं रहेगा। दाखिला पाने वाले पुरुष अभ्यर्थियों से 590 रुपये और महिला अभ्यर्थियों से 545 रुपये की राशि ली जाएगी। यह ऑन स्पॉट दाखिला काउंसिलिंग 28 नवंबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन होगी।
इस ट्रेड में हैं सीट खाली
प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर एनसीवीटी, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर ड्यूल 2. फाऊंडरीमैन एनसीवीटी, फाऊंडरीमैन ड्यूल, वेल्डर, कारपेंटर, प्लंबर, आर्किटेक्चर ड्राफ्ट्समैन, एमसीईए, लिथो ऑफसेट मशीन माइंडर, सोलर टेक्नीशियन इलेक्ट्रीशियन, कोपा एससीवीटी।
विज्ञापन
इस ट्रेड में हैं सीट खाली
प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर एनसीवीटी, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर ड्यूल 2. फाऊंडरीमैन एनसीवीटी, फाऊंडरीमैन ड्यूल, वेल्डर, कारपेंटर, प्लंबर, आर्किटेक्चर ड्राफ्ट्समैन, एमसीईए, लिथो ऑफसेट मशीन माइंडर, सोलर टेक्नीशियन इलेक्ट्रीशियन, कोपा एससीवीटी।
विज्ञापन