फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Only a little time left for flights to resume from Ambala domestic airport: Vij

अंबाला के घरेलू एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने में कुछ ही वक्त शेष : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Only a little time left for flights to resume from Ambala domestic airport: Vij
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला के घरेलू एयरपोर्ट से अब उड़ान शुरू होने में कुछ ही वक्त शेष है। एयरपोर्ट की सुविधा देने में भले ही कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने काफी प्रयास किए हो मगर उन्होंने इसका श्रेय शनिवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दिया।
उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री अपने मंत्रालय की 20 एकड़ जमीन एयरपोर्ट के लिए नहीं देते तो यह सपना पूरा नहीं हो पाता। यही कारण है कि विज शनिवार को एयरपोर्ट पर निरीक्षण करने पहुंचे तो 10 दिन में सभी कार्य पूरा करने के निर्देश दे दिए।
विज्ञापन

मंत्री विज ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एक बार एयरपोर्ट की अंतिम पेंट कोटिंग 10 दिनों के भीतर कर दी जाए ताकि इसका उद्घाटन हो सके। हालांकि 10 दिनों में दिन रात्रि कार्य करने के बाद ही एयरपोर्ट पर छोटे मोटे कार्य पूरे हो सकते हैं, इसमें स्टाफ के लिए टर्मिनल के पास बन रहे पोटा केबिन को अंतिम रूप देना बाकी है। सिविल एविएशन विभाग फिजिकली एयरपोर्ट को हरियाणा सरकार से लेगी। अभी तक कागजों में एयरपोर्ट हैंडओवर हाे गया है, इसके अलावा घास, झाड़ियां आदि हटाने के कार्य भी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा मशीनें, वेटिंग लाउंज बनकर तैयार : एयरपोर्ट पूरी तरह से बनकर तैयार है। एविएशन विभाग की ओर से भी दो मुख्य अधिकारियों के आदेश भी यहां पर कर दिए गए हैं। शेष स्टाफ को भी जल्द तैनात कर दिया जाएगा।
एयरपोर्ट को लेकर एमओयू हो चुका है। एयरपोर्ट स्टाफ व अधिकारियों के लिए कमरे बना दिए गए हैं। यहां एक्सरे मशीनें है उन्हें सिक्योरिटी स्टाफ चेक कर चुका है। यहां फर्नीचर भी आ चुका है। इसके साथ ही यात्रियों के इंतजार करने के लिए भी वेटिंग लाउंज बनाया गया है, इसके साथ ही यहां महिला पुरुष ही नहीं बल्कि दिव्यांग के लिए भी अलग से शौचालय बनाया गया है।

रिफ्रेशमेंट के लिए बनेगा काउंटर : एयरपोर्ट में अलॉट कमरे में रिफ्रेशमेंट को बनाया जाएगा, मगर एक काउंटर वेटिंग हॉल के पास भी होगा, जिससे यात्री अपनी फ्लाइट का इंतजार करते हुए रिफ्रेशमेंट का भी आनंद ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed