फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Only 31 thousand property tax IDs were verified in a year

Ambala News: एक वर्ष में महज 31 हजार संपत्ति कर आईडी सत्यापित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Only 31 thousand property tax IDs were verified in a year
नगर​ निगम की फोटो। संवाद
अंबाला सिटी। संपत्ति कर आईडी में गलती होने से शहर के लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। निगम की ओर से बीते एक वर्ष से आईडी को सत्यापित किया जा रहा है, मगर अभी तक आईडी को सत्यापित करने का कार्य पूरा नहीं हो पाया।
विज्ञापन

एक वर्ष में निगम ने कुल एक लाख 23 हजार में से महज 31 हजार आईडी को ही सत्यापित किया है। अब निगम की ओर से आईडी को सत्यापित करने के लिए शिविर लगाए जाने थे, लेकिन पोर्टल बंद होने से यह शिविर भी स्थगित हो गए। निगम की ओर से अब दोबारा पोर्टल चलने पर शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

आईडी में नाम, वर्गगज जैसी कई गलती
बीते वर्षों में एक कंपनी की ओर से संपत्ति कर आईडी के लिए सर्वे किया था। इस सर्वे के दौरान आईडी में कई गलती कर दी गई। जिसका खामियाजा अभी तक शहर के लोग भुगत रहे हैं। किसी आईडी में नाम गलत लिख दिया गया तो किसी में मोबाइल नंबर। ऐसे ही कई आईडी में वर्गगज और पता भी गलत लिख दिया गया। इन आईडी को ठीक करवाने के लिए लोग निगम में चक्कर काटते रहते हैं, मगर यह गलती आसानी से ठीक नहीं होती। बीते महीने में निगम में लगाए गए समाधान शिविर में भी ज्यादातर यही शिकायत सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर-घर जाकर आईडी कर चुके सत्यापित
निगम कर्मचारियों की ओर से घर-घर जाकर भी आईडी को सत्यापित करने का कार्य किया गया। अभी तक निगम महज 31 हजार आईडी को ही सत्यापित कर पाया है। आईडी में गलती होने से लोग अपनी संपत्ति को न तो बेच पा रहे हैं और न ही खरीद पा रहे हैं। यही नहीं आईडी में गलती होने से लोगों को एनडीसी लेने में भी दिक्कत आती है। इससे उनको रजिस्ट्री करवाने में भी दिक्कत आती है।

वर्जन
संपत्ति कर आईडी को सत्यापित करने के लिए नगर निगम में शनिवार व रविवार को शिविर लगाया जाना था, मगर पोर्टल न चलने से यह शिविर स्थगित करना पड़ा। शहर में 31 हजार आईडी को सत्यापित किया जा चुका है। जल्द ही पोर्टल चलने पर दोबारा से शिविर लगाया जाएगा और आईडी में गलती को ठीक करवाया जाएगा।
अदिति, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed