फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Only 11 districts could cross the figure of 200 in the Inspire scheme, Education Minister's district is also in the Yellow Zone

Ambala News: इंस्पायर योजना में 11 जिले ही 200 का आंकड़ा कर सके पार, शिक्षा मंत्री का जिला भी येलो जोन में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Only 11 districts could cross the figure of 200 in the Inspire scheme, Education Minister's district is also in the Yellow Zone
अंबाला सिटी। शिक्षा विभाग की इंस्पायर योजना में आवेदन करने में प्रदेश के कई जिले दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। 11 जिले ऐसे हैं जो ग्रीन जोन में हैं, जबकि नौ येलो और दो जिले रेड जोन में हैं। खुद शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर के गृह जिला यमुनानगर येलो जोन में है। योजना में अंबाला प्रदेश में दूसरे और पानीपत पहले नंबर पर काबिज है। विभाग ने जिले के हर खंड से 200 आवेदन करने का लक्ष्य दिया था।
विज्ञापन

जिले के राजकीय और निजी स्कूलों को इस योजना में 31 अगस्त तक आवेदन करने हैं। इस योजना के तहत निजी और राजकीय स्कूलों से इंस्पायर अवॉर्ड मानक स्कीम के तहत बेस्ट आइडिया को चुना जाएगा। हर स्कूल से पांच आइडिया चयनित किए जाएंगे। यह स्कीम डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी नई दिल्ली के अंतर्गत नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन द्वारा चलाई गई है। विद्यार्थियों को अपने आसपास घट रही समस्याओं के निदान पर आइडिया देना हैं।
विज्ञापन

इस स्कीम के तहत प्रदेशभर के स्कूलों से बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग तो किया, लेकिन आठ साल से देश में शीर्ष 60 में जगह नहीं बना पाए। यह स्कीम 2013-14 में शुरू हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड स्तर पर मिलेंगे 10 हजार रुपये

हर स्कूल से पांच श्रेष्ठ विचार चयनित कर जिला स्तर पर भेजे जाएंगे। जिला स्तर पर विचार चयनित होने पर उस विचार को मॉडल का रूप देने के लिए विद्यार्थी को खंड स्तर पर 10 हजार रुपये मिलेंगे। इसके बाद जिला स्तर से विचार अगर राज्य स्तर पर चयनित होता है तो विद्यार्थी को 50 हजार रुपये मॉडल के लिए मिलेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर मॉडल चयनित लिए एक लाख रुपये की राशि मिलेगी। इसमें छठी से 10वीं के विद्यार्थी भाग लेंगे।
जानिए प्रदेश में कौन से जिले में कितने आए आवेदन
ग्रीन जोन में जिले
जिला नामांकन
पानीपत 454
अंबाला 434
सोनीपत 432
हिसार 425
करनाल 364
गुरुग्राम 320
महेंद्रगढ़ 313
फरीदाबाद 267
जींद 260
सिरसा 236
झज्जर 225
---------
येलो जोन में जिले
जिला नामांकन
फतेहाबाद 188
पंचकूला 166
पलवल 166
रोहतक 159
यमुनानगर 155
कुरुक्षेत्र 141
रेवाड़ी 132
चरखी-दादरी 112
कैथल 108
---------
रेड जोन वाले जिले
जिला नामांकन
भिवानी 97
नूंह 25



जिलों से आवेदन बढ़ रहे हैं। इस बार सभी स्कूलों का स्कीम में भाग लेना अनिवार्य है। एक स्कूल से पांच विद्यार्थियों के आइडिया चुने जाएंगे। इसके बाद जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर आइडिया चयनित होगा।

-पूजा भारद्वाज, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, अंबाला।
इंस्पायर योजना में अंबाला जिला से लगातार आवेदन आ रहे हैं। 31 अगस्त तक आवेदनों की संख्या को और बढ़ाएगा जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में विद्यार्थी इसमें प्रतिभागिता कर सकें।
-सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed