फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Online application for admission in colleges starts today

Ambala News: कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Online application for admission in colleges starts today
अंबाला सिटी। जिलेभर के राजकीय, एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में सोमवार तीन जून से ऑनलाइन दाखिले के लिए पोर्टल खुलेगा। आवेदक कॉलेजों में निशुल्क आवेदन कर सकेंगे। कॉलेजों में आवेदन के लिए कंप्यूटर डेस्क की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन

आवेदकों का सबसे ज्यादा बीए ऑनर्स, बीबीए और बीएससी कंप्यूटर साइंस कोर्स में रुझान देखने को मिल रहा है। आवेदन के लिए कॉलेज और उनके सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन (विषय संयोजन) को भरने के लिए ध्यान रखना होगा। उसके आधार पर ही आवेदकों का मेरिट सूची और कॉलेज मिलने में अहम भूमिका होगी।
विज्ञापन

आवेदक ऑप्शन में एक बार में भर सकेंगे पांच कॉलेज
शहर के राजकीय कन्या महाविद्यालय पीआरओ प्रो. डॉ.सत्यवान ने बताया कि आवेदक एक बार में पांच कॉलेज दाखिले के लिए ऑप्शन में भर सकते हैं। आवेदकों को सभी कॉलेजों में सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन भी ज्यादा से ज्यादा भरने चाहिए। अगर किसी एक कॉलेज में मेरिट सूची में उसको पसंदीदा सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन नहीं मिलता तो दूसरे कॉलेज में मिल जाएगा। अगर किसी आवेदक का पहली मेरिट सूची में नाम आ जाता है, लेकिन उसको सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन पसंद नहीं है और वह दाखिला नहीं लेता तो वह दूसरी मेरिट सूची में दोबारा भाग लेने के लिए ऑप्शन देना होगा, जिससे कि उसका दूसरा मेरिट सूची में नाम शामिल किया जा सके। अगर दूसरी मेरिट सूची के लिए आवेदक ऑप्शन नहीं भरेगा तो उसको दूसरी मेरिट सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। ऐसे में उसको फिजिकल काउंसलिंग में भी दाखिला लेने के लिए भाग लेना होगा। आवेदकों को चाहिए कि एक दो कॉलेज भरने की बजाए सभी पांच कॉलेजों के ऑप्शन भरे और सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन भी ज्यादा से ज्यादा भरे ताकि किसी भी कॉलेज में उसका दाखिला हो सके। आवेदक आवेदन में तीन मेजर व एक माइनर विषय डाल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे चलेगी आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया

-आवेदक तीन से 25 जून तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
-तीन से 26 जून तक भरे फॉर्म को आवेदकों के ओटीपी के माध्यम से संशोधित किया जाएगा।

-पांच से 28 जून तक कॉलेज ऑनलाइन आवेदन को सत्यापित करेंगे।
-काउंसलिंग को लेकर पहला राउंड दो जुलाई से चलेगा। दो जुलाई को प्रोविजनल, तीन जुलाई को फाइनल मेरिट सूची जारी की जाएगी।

-पहली मेरिट सूची के तहत चार से आठ जुलाई तक फीस भरी जाएगी।
-नौ जुलाई को दूसरी प्रोविजनल सूची जारी की जाएगी और 10 जुलाई को फाइनल मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed