फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   one man dead from Electric Current

11केवी की तार से करंट लगने पर एक की मौत, दूसरा मजदूर गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
one man dead from Electric Current
सिरसगढ़ स्थित पैट्रोल पंप के पास प्लॉट में सरिए का पिलर खड़ा करते समय 11 केवी की तार से टकरा गया। हादसे में दो मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। लोगों ने दोनों को एमएम मेडिकल कॉलेज मुलाना में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने सिरसगढ़ निवासी करनैल सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि मजदूर जयकुमार गंभीर है। पुलिस मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोसड़का में नवीन चंद निवासी मुलाना सिरसगढ़ पेट्रोल पंप के पास दुकानें बनवा रहा है। मंगलवार को दुकानों की दीवारों को मजबूत करने के लिए सरिए के पिलर खड़े किए जा रहे थे, जिसमें करनैल सिंह और जय कुमार दोनों काम कर रहे थे। दोनों ने सरिए का एक पोल बनाया जिसकी दीवार में चिनाई होनी थी। जैसे ही उसे खड़ा कर रहे थे तो सरिए का पोल बिजली की तार से टकरा गया। इसी कारण जोरदार धमाके के साथ करंट लग गया। देखते ही स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया है। इलाका पुलिस का कहना था कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed