फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   One liter of water will be available at the station for five rupees, six machines installed

Ambala News: स्टेशन पर मिलेगा पांच रुपये में एक लीटर पानी, लगी छह मशीनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 02:46 AM IST
विज्ञापन
One liter of water will be available at the station for five rupees, six machines installed
अंबाला। रेलवे स्टेशन पर पांच रुपये में साफ और स्वच्छ पानी पीने को मिलेगा और वो भी एक लीटर। अंबाला कैंट स्टेशन पर यह सुविधा छह नई वाटर वेंडिंग मशीनों से उपलब्ध करवाई जाएगी। अंबाला मंडल के निर्देश पर ठेकेदार ने प्लेटफार्म 1 से 7 तक 6 मशीनों को लगा दिया है जो आगामी एक दो दिन में चल जाएंगी।
विज्ञापन

इस सुविधा का सबसे ज्यादा फायदा दैनिक और सामान्य कोच में सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगा जो कि साफ व स्वच्छ पानी की तलाश में एक जगह से दूसरी जगह पर भटकते रहते थे और फिर उन्हें वाटर कूलर या फिर वाटर बूथ से पानी लेकर प्यास बुझानी पड़ती थी या फिर 15 रुपये खर्च कर रेल नीर की बोतल खरीदनी पड़ती थी।
विज्ञापन


बॉक्स
डेढ़ साल से बंद थी सुविधा
अंबाला कैंट स्टेशन पर वाटर वेंडिंग मशीन की सुविधा लगभग डेढ़ साल से बंद थी। पहले रेलवे स्टेशन पर सात आठ वाटर वेडिंग मशीन लगाई हुई थी। इन मशीनों का संचालन आईआरसीटीसी के अधीन था। मशीनों के बिल से संबंधित देनदारी जब ज्यादा हो गई तो ठेकेदार ने काम करना बंद कर दिया और फिर मशीनें कबाड़ में तब्दील हो गई। जब अंबाला मंडल के प्रबंधक मंदीप सिंह भाटिया की नजर इन बंद मशीनों पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत इसे स्टेशन से हटवा दिया और नई मशीनों को लगाने के निर्देश वाणिज्य विभाग को दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम रेट पर यात्रियों को मिलेगा स्वछ पानी
स्टेशन पर छह वाटर वेंडिंग मशीनें लगा दी गई हैं। इनके माध्यम से अब कम रेट पर यात्रियों को साफ व स्वच्छ पानी पीने को मिलेगा। जल्द ही मशीनें कार्य शुरू कर देंगी।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed