{"_id":"6589d1c4a107f7a2d60beb64","slug":"one-lakh-cheated-in-the-name-of-getting-visa-in-england-ambala-news-c-36-1-sknl1017-15854-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: इंग्लैंड में वीजा लगवाने के नाम पर एक लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: इंग्लैंड में वीजा लगवाने के नाम पर एक लाख ठगे
विज्ञापन
अंबाला। इंग्लैंड का वीजा लगाने के नाम पर नारायणगढ़ के सैन माजरा निवासी गुरविंद्र सिंह से एक लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि करीब एक साल बाद आरोपी मोती लाल ने पैसे लिए थे, लेकिन आज तक नहीं वीजा आया और न ही पैसे लौटाए। आरोपी ने 17 लाख रुपये में इंग्लैंड भेजने की बात कहीं थी। आरोप लगाया है कि पुलिस को तीन बार शिकायत देने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं हुई। आखिर में अब पुलिस ने आरोपी मोती लाल पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में नारायणगढ़ के सैन माजरा गांव निवासी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि उसकी मुलाकात 22 अगस्त 2022 को आरोपी मोती लाल के साथ बराड़ा में हुई थी। बताया था कि वह विदेश भेजने का काम करता है। इस तरह उसने झांसे में मिलकर 17 लाख रुपये में इंग्लैंड भेजने की बात कहीं। उसकी दिन आरोपी के खाते में वीजा लगवाने के लिए 1 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। बाद में जब फोन किया तो उसने उठाना बंद कर दिया और घर पर भी नहीं मिला। 20 फरवरी 2023 को आरोपी के खिलाफ
एक शिकायत नारायणगढ़ थाने में दी थी। थाने में बुलाने के बाद आरोपी ने अपना चेक दिया था और उसे मार्च में लगाने के लिए बोला था। जब चैक लगाया तो वो भी बाउंस हो गया। बाद में आरोपी ने फिर फोन उठाना बंद कर दिया। बाद में जब आरोपी के बेटे को फोन किया तो उसने गाली गलौज शुरू कर दी। इस बारे में फिर 13 मार्च को पुलिस अधीक्षक अंबाला को शिकायत दी थी जो मार्क होकर नारायणगढ़ थाने में आ गई थी। उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं और फिर शिकायत देने पर कोई सुनवाई नहीं।