फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   One lakh cheated by giving access to the leader of the ruling party

Ambala News: सत्तापक्ष के नेता तक पहुंच बताकर ठगे एक लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
One lakh cheated by giving access to the leader of the ruling party
मुलाना। गांव नाहौनी के एक युवक को आरोपी ने अपनी पहुंच सांसद नायब सैनी तक पहुंच बताकर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी की। आरोप है कि पंजाब में नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख की मांग की गई थी, लेकिन शिकायतकर्ता की न तो नौकरी लगी और न ही उसके पैसे लौटाए। पीड़ित ने एसपी अंबाला कार्यालय में अपनी शिकायत दी। इसके निर्देशानुसार मुलाना पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार, कमलजीत और रॉकी बंसल के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अंबाला कार्यालय को दी शिकायत में राम कुमार निवासी नाहौनी ने बताया कि वह अपने गांव नाहौनी में किराए की छोटी सी दुकान चलाता है। राम कुमार के अनुसार एक दिन उसकी मुलाकात अनिल कुमार निवासी कल्याणा से हुई। शिकायत के अनुसार राम कुमार उसे पहले जानता था। रामकुमार ने बताया कि उसकी गाड़ी के पीछे भारत सरकार लिखा था।
विज्ञापन


चेक हो गया बाउंस : शिकायतकर्ता रामकुमार के अनुसार उन्होंने मार्च 2022 में अनिल कुमार की ओर से दिया एक लाख का चेक बैंक में लगाया जो कि बाउंस हो गया।
सांसद से बताए थे अच्छे संबंध

अनिल कुमार ने उसे कहा कि उसका सांसद नायब सैनी से अच्छे संबंध हैं। झे यमुनानगर लघु सचिवालय मे राजपत्रित आफिसर लगवाया है। मैं आपको भी सरकारी नौकरी दिलवा सकता हूं। उसकी बातों में रामकुमार उलझ गया। शिकायत के अनुसार आरोपी अनिल कुमार ने छह लाख की मांग की। उसने कहा कि मैं आपको पंजाब में नौकरी लगवा दूंगा, नही तो दो महिनों में पैसे वापस कर दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटरसाइकिल बेचकर दिए थे रुपये : शिकायतकर्ता आरोपी की बातों में आ गया और पैसों का इंतजाम करने के लिए उसने अपनी मोटरसाइकिल बेच दी और कुछ रुपए उधार लेकर 26 जनवरी 2021 को एक लाख रुपये अनिल कुमार को दे दिए। आरोपी ने रामकुमार को एक चेक भी दिया। दो महीने हो जाने के बाद राम कुमार आरोपी अनिल के घर अंबाला गया। शिकायत के अनुसार आरोपी अनिल ने कहा की अभी जॉब नही है जब आएगी तो लगा दूंगा। उसने कहा कि पैसे किसी कमलजीत जिला संगरूर को दे रखे हैं, लेकिन कुछ दिन बाद उसने भी फोन उठाना बंद कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed